नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों स्कूल की टीचर्स के डांस वीडियो ज्यादा देखने को मिल रहे है। जिसमें वो बच्चों के साथ डांस करती नजर आती है। लेकिन इस समय एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूली बच्चों को डांस करता देख वहां पहुंची महिला कलेक्टर भी उनके साथ झूमने लग जाती है।
उनके बच्चो के साथ इतना हिलना मिलना देख लोग उनकी तरीफ करते नही थक रहे है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग इंस्पायर हो रहे हैं और महिला कलेक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे है।
वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है जहां इस जिले की महिला कलेक्टर स्कूली बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं। और पूरे जोश के साथ डांस कर रही है। उनके खुशनुमा अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
कलेक्टर ने दिया बच्चों का साथ
वायरल हो रहे इस वीडियो में MP के सिवनी जिले की महिला कलेक्टर संस्कृति जैन एक स्कूल में पर्यावरण जागरुकता अभियान के कार्यक्रम के लिए पहुंची थी। उनके आने की खुशी में बच्चों से लेकर स्कूल के टीचर्स डांस कर रहे थे। तभी महिला कलेक्टर भी उनका साथ देने बच्चों के बीच पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक इस प्रोग्राम को “हम हैं बदलाव” थीम के तहत आयोजित किया गया था। कलेक्टर संस्कृति जैन इस प्रोग्राम में चीफ गेस्ट बनकर पहुंची थीं।
हो रही तारीफ
सिवनी के महिला कलेक्टर संस्कृति जैन के इस सराहनीय कदम को देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे नजर आ रहे हैं।