DDA Flats : अगर आप दिल्ली में प्रॉपर्टी की खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है क्योंकि डीडीए द्वारा प्रॉपर्टी (Property price hike) की ई नीलामी होने वाली है। इसके लिए आवेदन की प्रकिया को भी शुरू कर दिया गया है। आइए जानते हैं इसके लिए आवेदन कहां जाकर करना होगा।
दिल्ली में लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच अब डीडीए द्वारा प्रॉपर्टी की ई नीलामी की जाने वाली है। इसके लिए आवेदन (DDA Flats application process) की प्रक्रिया को भी शुरू किया जा चुका है।
ऐसे में अब आप जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और प्रॉपर्टी की खरीदी का लाभ उठा सकते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
30 सितंबर से होगी ई नीलामी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA Housing scheme) लाइसेंस शुल्क के आधार पर 200 से ज्यादा प्रीमियम संपत्तियों की ई-नीलामी की जाने वाली है। इन संपत्तियों में समारोह स्थल कियोस्क कैफे फूड कोर्ट शॉपिंग सेंटर और मोबाइल टावर को शामिल किया जाने वाला है।
इस नीलामी से दिल्ली (Flats in Delhi) में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने वाली है और लोगों को बेहतर सुविधाएं देगी। पंजीकरण 26 अगस्त से शुरू कर दिया गया है। इसकी ई-नीलामी 30 सितंबर को होने वाली है।
ये सुविधाएं होगी शामिल
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA Housing Scheme) लाइसेंस शुल्क के आधार पर अपनी प्रीमियम संपत्तियों की ई-नीलामी करने वाला है। डीडीए ने इस ई-नीलामी के लिए 200 से ज्यादा प्रीमियम संपत्तियों को रखा है।
इन संपत्तियों में समारोह स्थल, कियोस्क, आरंभ कैफे, अनुजधारा फूड कोर्ट, (Anujdhara Food Court) शॉपिंग सेंटर और मोबाइल टावर आदि शामिल की गई है।
व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
डीडीए के मुताबिक, इससे न सिर्फ दिल्ली में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने वाली है। बल्कि लोगों को इन इलाकों में बेहतर सुविधाएं मिलने वाली है। इस ई-नीलामी (E-Auction of Flates) में कई तरह की संपत्तियों को शामिल किया गया है।
डीडीए की इस नीलामी में 115 से ज्यादा समारोह स्थल को शामिल किया गया है। यहां पर शादी, पार्टी और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बुकिंग की जाने वाली है। इसके अलावा, आठ कियोस्क (kiosks kya h) भी शामिल हैं। इनमें छोटे स्तर की व्यावसायिक गतिविधियां भी हो सकेंगी।
यहां पर बनेगा कैफे आउटर रिंग रोड
इतना ही नहीं, युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखते हुए डीडीए ने इस नीलामी योजना में पांच आरंभ कैफे को भी शामिल किया गया है। ये कैफे आउटर रिंग रोड, अशोक विहार, (Ashok Vihar Delhi) रोहिणी सेक्टर-16बी, नेल्सन मंडेला मार्ग और विवेकानंद परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद है।
कैफे संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
डीडीए के मुताबिक, इससे कैफे संस्कृति को बेहतर बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा खाने-पीने के शौकीनों के लिए डीडीए ने इस योजना में एक लाइसेंस कोर्ट (License Court) को भी शामिल किया गया है। यह द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से सटा हुआ है।
इसके साथ ही, खरीदारी के शौकीनों के लिए सकलापुर सेक्टर-23 में एक शॉपिंग सेंटर भी उपलब्ध है। मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए, दो मोबाइल टावर (DDA e-auction) लगाने का भी मरैकर मिलने वाला है।
ई-नीलामी से जुड़ी जानकारी
- पंजीकरण प्रारंभ : 26 अगस्त, सुबह 10 बजे से
- पंजीकरण की अंतिम तिथि – 25 सितंबर, शाम 6 बजे तक
- ई-नीलामी – 30 सितंबर
