आयुष्मान कार्ड: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए कई सरकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन योजनाओं में आयुष्मान कार्ड की मदद से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है या आपने अभी तक नहीं बनवाया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है।
आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनवाना अब बेहद आसान हो गया है। इसके ज़रिए आप राशन की दुकानों पर जाकर आयुष्मान भारत और वय वंदन योजना में नामांकन करा सकते हैं। इससे बुजुर्गों और गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

राशन की दुकान पर मिलेगी सुविधा
जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही है। दिल्ली में लोग अब राशन की दुकानों पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही, आप वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने वाली वय वंदना योजना के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
पीडीएस केंद्र पर होगा पंजीकरण
आपको बता दें कि दिल्ली में आयुष्मान भारत कार्ड और वय वंदना योजना कार्ड, दोनों का पंजीकरण पीडीएस केंद्रों पर होगा। दिल्ली सरकार ने नामांकन प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। लोग सिर्फ़ दो दस्तावेज़ों, जैसे राशन कार्ड और आधार कार्ड, के साथ नज़दीकी पीडीएस केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
यह सुविधा 1 से 10 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ जल्द मिलेगा। इस विशेष अभियान के तहत लोग 1 सितंबर से 10 सितंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसका उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा परिवारों तक योजना का लाभ पहुँचाना है।

सरकार के इस फैसले के बाद गरीब परिवारों का जेब खर्च कम होगा। इस कार्ड की मदद से गंभीर बीमारियों का इलाज बेहतर हो सकेगा। वहीं, अब तक करीब 4.55 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड मिल चुके हैं। इनमें से 2.28 लाख कार्ड वय वंदना योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को जारी किए गए हैं।
अब तक कितने मरीज़ों को लाभ मिला है?
जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 5 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों को मुफ़्त इलाज मिल चुका है। यानी सरकार की यह योजना वाकई लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं, सरकारी राशन की दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज़ होना बेहद ज़रूरी है। इनमें आधार कार्ड और राशन कार्ड आदि शामिल हैं। आप इसमें आसानी से नामांकन करा सकते हैं।
