आम की ये विदेशी किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है इसके पौधों की रोपाई लिए मानसून का सीजन बहुत अच्छा होता है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
आम की ये विदेशी किस्म के पौधे लगाएं
आम की बागवानी के लिए इस किस्म चयन करना किसानों के लिए बहुत लाभकारी होता है। ये किस्म जीवंत लाल त्वचा, उत्कृष्ट मिठास और रसदार बनावट के लिए जानी जाती है इसकी मांग और दाम दोनों ही बाजार में बहुत अधिक होते है ये आम मार्केट में काफी महंगा बिकता है। ये एक नियमित फलदार किस्म है जिसका अर्थ है की ये हर साल फल देती है। आम की इस किस्म नाम ताइवान रेड है ये आम की एक विदेशी किस्म है इसे रेड ग्राफ्टेड मैंगो या इरविन मैंगो के नाम से भी जाना जाता है ये अपनी आकर्षक बनावट एवं लजीज स्वाद के कारण आम के शौकीनों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है।

ताइवान रेड आम की किस्म
ताइवान रेड आम की किस्म व्यावसायिक खेती बागवानी के लिए बहुत उत्तम मानी जाती है। इसके पौधों को लगाने के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली, बलुई दोमट मिट्टी, और थोड़ी अम्लीय मिट्टी सर्वोतम होती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में ग्राफ्टेड विधि से तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसका ग्राफ्टेड पौधा नर्सरी में भी मिल जाता है। ये किस्म उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में पनपती है और 3-4 साल में फल देना शुरू कर देती है। इसकी खेती में अच्छी खाद और कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए।
जाने उत्पादन क्षमता
ताइवान रेड आम की किस्म की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता बहुत अधिक होती है। इसके फल बड़े होते है जिनका औसत वजन करीब 800 से 1200 ग्राम तक हो सकता है। एक हेक्टेयर में ताइवान रेड आम की किस्म की खेती करने से लगभग 16 से 20 टन तक का उत्पादन होता है। आप इसकी खेती से लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है। ये आम की एक सबसे प्रसिद्ध किस्म है।