Yashasvi Jaiswal Caption: भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। पहला मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम की निगाहें अब दूसरे मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करने पर है। दोनों ही देश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal को लेकर के एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले Yashasvi Jaiswal जल्द ही कप्तान की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।
सलामी बल्लेबाज से Yashasvi Jaiswal कप्तानी का सफर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक की पारी खेलने वाली Yashasvi Jaiswal की किस्मत चमकने वाली है। दरअसल उन्हें जल्दी कप्तानी का ऑफर मिलने वाला है। यशस्वी भारतीय टीम के नहीं बल्कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान बन सकते हैं। आगामी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल को सौंपने जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से हो रही है। दरअसल इसके पीछे संजू सैमसन और राजस्थान के बीच रिश्तों की खटास माना जा रहा है। अगले सीजन मैं संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ छोड़ सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स छोड़ते ही राजस्थान के मैनेजमेंट टीम के सूची जायसवाल को टीम का कप्तान बन सकती है। दरअसल इस बारे में अभी तक कोई फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी तेजी से चल रही है। मौजूदा सीजन राजस्थान के लिए काफी निराशाजनक साबित हुआ है। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ चार मुकाबला में ही जीत हासिल की है। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन भी शुरुआत से लेकर आखिरी तक अपनी इंजरी से जूझते हुए नजर आए जिसको चलते फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थी।
आईपीएल 2025 में जमकर गरजा है जायसवाल का बल्ला
यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स ली 2021 में अपना डेब्यू दर्ज कराया था। तब से वह इसी टीम के साथ खेल रहे हैं पिछले साल टीम का प्रदर्शन वाले ही खराब रहा हो लेकिन जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा है। उन्होंने 14 मुकाबले में 43 की औसत के साथ 559 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। हालांकि इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 67 मुकाबला खेल चुके जायसवाल ने दो शतक और 15 पचासा की की मदद से 2166 रन बनाने का काम किया है।