भारत में नेशनल हाइवे का जाल तेजी से फैल रहा है और इसके साथ ही टोल कलेक्शन भी बढ़ रहा है। टोल कलेक्शन से सरकार को सड़कों के रखरखाव और सुधार के लिए महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। आज हम आपको उन टॉप-5 राज्यों के बारे में बता रहे हैं जो प्रति किलोमीटर सबसे ज्यादा टोल कलेक्शन कर रहे हैं। ये राज्य न केवल अपने सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने में सफल रहे हैं। बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
हरियाणा
हरियाणा ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति किलोमीटर टोल कलेक्शन के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हरियाणा में प्रति किलोमीटर टोल कलेक्शन 79.01 लाख रुपये है। यह राज्य अपने बेहतरीन सड़क नेटवर्क और टोल प्लाजा की उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।
हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात का दबाव भी अधिक है। जिससे टोल कलेक्शन में वृद्धि होती है। इसके अलावा दिल्ली और आसपास के राज्यों से जुड़ाव होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या भी अधिक होती है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति किलोमीटर 71.47 लाख रुपये का टोल कलेक्शन किया है। यह राज्य अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। कोलकाता जैसे महानगर और अन्य प्रमुख शहरों की सड़कें भी अच्छी हालत में हैं। पश्चिम बंगाल में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के चलते सड़क यातायात का दबाव अधिक रहता है, जिससे टोल कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है।
गुजरात
गुजरात राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति किलोमीटर 68 लाख रुपये का टोल कलेक्शन कर रहा है। गुजरात अपने औद्योगिक और व्यापारिक हब के रूप में प्रसिद्ध है। अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों की सड़कें उच्च गुणवत्ता वाली हैं। राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क और बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों के चलते टोल कलेक्शन में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा गुजरात का समुद्री किनारा भी व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
तमिलनाडु
तमिलनाडु ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति किलोमीटर 56.62 लाख रुपये का टोल कलेक्ट किया है। यह राज्य अपने सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक हब के रूप में जाना जाता है। चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे शहरों की सड़कें बेहतर हालत में हैं। तमिलनाडु में टोल कलेक्शन में वृद्धि का कारण यहां की उच्च यातायात का दबाव और बेहतर सड़क नेटवर्क है।
राजस्थान
राजस्थान ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति किलोमीटर 49.16 लाख रुपये का टोल कलेक्ट किया है। यह राज्य अपने ऐतिहासिक महलों और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों की सड़कें अच्छी हालत में हैं। राजस्थान में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों और व्यापारिक गतिविधियों के चलते टोल कलेक्शन में वृद्धि हो रही है।