UP News : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों के लिए दो महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। दोनों बदलाव कर्मचारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को जल्द ही इन दो बदलावों से इंट्रोड्यूस किया जाएगा। यूपी के कर्मचारियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण साबित होंगे।
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए दो बड़े बदलाव होने संभव हैं। इन बदलावों का यूपी के 12 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशन भोगियों पर पड़ेगा। इसके साथ ही राज्य के कर्मचारियों यह बदलाव प्रभावित करेंगे। यह प्रभाव जल्द ही सरकार के एक फैसले के बाद देखने को मिलेंगे।
सैलरी बढ़ौतरी का मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को जल्द ही सैलरी बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी के साथ साथ महंगाई भत्ते की भी सौगात मिलेगी। कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
दस साल बाद आ रहा बदलाव
उत्तर प्रदेश में 10 साल बाद कर्मचारियों को सैलरी बढ़ौतरी का लाभ मिल रहा है। दस साल पहले 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी तय की गई थी। उस समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा था। इसके आधार पर न्यूनतम वेतन 7 हजार से बढ़कर 18 हजार हो गया था।
अब लागू किया जाएगा 8वां वेतन आयोग
अब उत्तर प्रदेश में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सरकार ने जब से घोषणा की है तब से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की संभावना बन गई है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर अटकले भी लगाई जा रही हैं। कर्मचारियों को सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही मिलेगी।
इस बार कितना होगा फिटमेंट फैक्टर
उत्तर प्रदेश में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर को 2.86 होने की संभावना है। यह सातवें वेतन आयोग में 2.57 था। अब अगर वेतन आयोग (8th Pay Commission) में 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार से बढ़कर 51,480 तक हो सकता है। इससे अन्य भत्ते भी काफी बढ़कर मिलेंगे।
महंगाई भत्ता हो सकता है मर्ज
कर्मचारियों के वेतन को संशोधित करने के लिए भी महंगाई भत्ते की अहम भूमिका रहेगी। महंगाई भत्ता फिलहाल 55 प्रतिशत है। जो 61 प्रतिशत तक जा सकता है। महंगाई भत्ते से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए महंगाई दर को आंका जाएगा।
इसके लिए महंगाई भत्ता मर्ज किया जा सकेगा। महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज हो जाएगा। इसके बाद ग्रोस सैलरी के आधार पर आगे की सैलरी (8th Pay Commission) बढ़ाई जा सकती है।
डीए को किया जाएगा जीरो
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 0 किया जाएगा। यह महंगाई भत्ता 8वां वेतन आयोग लागू होते ही जीरो हो जाएगा। फिर कर्मचारियों की सैलरी नए वेतन आयोग के हिसाब से मिलेगी और हर 6 महीने पर बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।
