UP News :उत्तर प्रदेश में सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हमारी संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण धातू सोना हमारी परंपरा का भी गहना है। प्रदेश वासी सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण परेशान हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सोने में गिरावट आई है, परंतु, ओवरआल देखें तो सोने के दाम बढ़े ज्यादा हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की ओर से बताया गया है कि जनवरी 2026 तक सोने की क्या कीमत हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ही सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के अलग अलग बड़े सर्राफा बाजारों में सोने के दामों में बदलाव देखने को मिला है।
सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, परंतु, चिंता का विषय यह है कि साल के अंत तक सोने की कीमत क्या हो जाएगी। इसको लेकर एक्सपर्ट ने भी जानकारी दे दी है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ (lucknow gold rate) सहित कई अन्य शहरों में सोने के दाम गिरे हैं। एक ओर जहां 24 कैरेट सोना (24K gold rate 20 august 2025) सस्ता हुआ है, वहीं जेवराती सोने की मांग घटने से यह भी सस्ता हो गया है। 24 कैरेट सोने का भाव आज लगभग 98 हजार 800 रुपये प्रति तोला हो गया है।
इसी गिरावट के साथ 22 कैरेट सोना (22K gold rate today) करीब 90 हजार 500 रुपये प्रति तोला हो गया है। 18 कैरेट सोना (18K gold rate in UP) अब 74 हजार 102 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 14 कैरेट सोना (14K gold rate in UP) 57 हजार 800 रुपये प्रति तोला हो गया है।
यह कहना है एक्सपर्ट्स का
साल 2025 में जनवरी से लेकर अब तक सोना कई बार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है। 24 कैरेट (24 carat gold rate) प्रति तोला सोना 1 लाख के रेट से भी पार जा चुका है।
देश के अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश (UP gold rate today) कई शहरों में चांदी (chandi ka bhav) भी प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1 लाख से ऊपर ही ट्रेंड कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्थिति को देखते हुए साल 2026 में जनवरी माह में प्रति तोला सोना सवा लाख (gold rate in january 2026) के आंकड़े तक पहुंच सकता है।
चांदी भी 1 लाख 25 हजार के रेट को पार कर सकती है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह अगले साल में उत्तर प्रदेश में सोने व चांदी (UP me sona chandi ka bhav) की मांग पर निर्भर करेगा है कि इनके रेट कम होंगे या अधिक।
इस कारण हो रहा भाव में उतार चढ़ाव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, इटावा, वाराणसी जैसे बड़े शहरों में सोने चांदी की कीमतों (chandi ki kimat) में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी भाव अचानक आसमान छूने लगते हैं तो कभी धड़ाम से जमीं पर आ गिरते हैं।
यह उतार चढ़ाव सोने व चांदी (gold silver rate) की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग घटने बढ़ने के कारण होता है। जब मांग बढ़ती है तो रेट हाई हो जाते हैं और जब मांग में कमी आती है तो रेट कम हो जाते हैं।
इस साल के अंत में कितने होंगे दाम
साल 2025 के दिसंबर माह में उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में सोना 1 लाख 10 हजार (gold rate hike) से पार हो सकता है। सर्राफा बाजार के जानकारों व विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर में ब्याह शादियों का सीजन चरम पर होगा, ऐसे में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर (kanpur gold rate), प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में गहनों की डिमांड बढ़ने से सोना चांदी (gold silver price) की मांग बढ़ेगी और इसका असर इन दोनों धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में दिसंबर माह में UP में सोने चांदी के रेट (gold silver price in december 2025) और हाई होने की संभावना है।
