Gold Price : जब भी आप सोने की खरीदी करने के लिए जाते हैं तो खरीदी करने से पहले आपको इसकी कीमतों के बारे में जानकारी जरूर से हासिल कर लेनी चाहिए। आज उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। यूपी में सोने की कीमत 1 लाख 10 हजार से 95 हजार पर होने वाली है। बता दें कि ये कीमत 24 कैरेट सोने की है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
भारत में सोना सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है बल्कि परंपरा का भी एक अहम हिस्सा है। आने वाले कुछ ही दिनों में भारत में त्योहारों की शुरुआत होने वाली है। त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी भी बरकरार रहने वाली है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत 1 लाख 10 हजार से 95 हजार रुपये पर आने वाली है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खबर में जानिये सोने की कीमतों (Gold price) के बारे में पूरी जानकारी।
आज इस रेट मिल रहा है 24 कैरेट सोने का दाम
- आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 1,10,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव 1,10,465 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 1,10,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मेरठ में शुद्ध सोने का रेट (UP Gold Rate) 1,10,445 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिक रहा है।
- अयोध्या में सोने की कीमत 1,10,452 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जोकि 24 कैरेट के हिसाब से है।
- गोरखपुर में 24 कैरेट सोने का रेट 1,10,457 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- कानपुर में शुद्ध सोने का भाव (UP Gold Price) 1,10,465 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- वाराणसी में 24 कैरेट सोने का दाम 1,10,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- आगरा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,462 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज 22 कैरेट सोने का रेट
अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,01,260 प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। हालांकि 18 कैरेट सोने का रेट (18K Gold Price) 82,880 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिक रहा है। अगर चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी का रेट (Silver Price Today) 1,30,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
आने वाले समय में सोने की कीमत
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह लगातार सोने की कीमतों (Gold Price Fall) में गिरावट दर्ज की जा रही है। उसकी वजह से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही सोने की कीमत 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब हो सकता है। हालांकि, सोने की कीमतों (Gold Price) में उतार चढ़ाव का ये दौर उसके बाद भी बरकरार रहने वाला है।