सब्जी की खेती से किसान ने अच्छा मुनाफा कमाया है। आइए आपको बताते हैं कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा देने वाली एक सब्जी के बारे में।
मुनाफे वाली सब्जी फसल
यहां पर किसान ने कद्दू की खेती की है। किसान ने अगेती कद्दू की फसल लगाई थी। जैसा कि आप जानते हैं, अगेती फसलों की खेती में किसानों को ज्यादा मुनाफा होता है। किसान ने बताया कि उन्हें एक बीघा से अभी तक 1.5 लाख रुपए की कमाई हो चुकी है, जबकि अभी सिर्फ तीन टन ही उत्पादन मिला है और फसल अभी चल ही रही है। आगे चलकर 10 टन तक उत्पादन मिलने की संभावना है। यानी अगेती कद्दू की खेती से बहुत ज्यादा मुनाफा हो रहा है।
किसान ने अगेती कद्दू की खेती करके अच्छा लाभ कमाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने फसल कब लगाई थी और कितना खर्च आया।
कद्दू की खेती का समय
किसान ने बताया कि सितंबर की शुरुआत में उन्होंने अगेती कद्दू की खेती की थी। सामान्य तौर पर कद्दू की खेती के समय की बात करें तो गर्मी की फसल के लिए फरवरी से मार्च के बीच बीजों की बुवाई की जाती है और वर्षाकालीन फसल के लिए जून से जुलाई के बीच। किसान ने अगेती कद्दू की खेती सितंबर में की थी।
कद्दू की फसल सामान्यत 90 से 120 दिन में तैयार हो जाती है। कद्दू की खेती के लिए 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान अच्छा माना जाता है। किसान ने सामान्य विधि से खेती की थी। खेत की अच्छी तरह तैयारी करके बीजों की बुवाई की गई थी। अच्छा उत्पादन लेने के लिए किसानों को खेत में पूरी तरह सड़ी गोबर खाद डालनी चाहिए और 60 से 100 सेंटीमीटर की दूरी पर पौधों की बुवाई करनी चाहिए।
कद्दू की खेती में खर्चा कितना आया
किसान ने अगेती कद्दू की खेती की थी। उन्होंने बताया कि इसमें करीब ₹15,000 का खर्च आया है। इस खर्च में बीज, खाद, मजदूरी और अन्य जरूरी खर्च शामिल हैं। सामान्य विधि से खेती करने पर खर्च कम आया, लेकिन फलों की गुणवत्ता अच्छी रही, जिससे उन्हें अच्छा भाव मिला। किसान ने बताया कि इस समय कद्दू का भाव ₹20 से ₹25 प्रति किलो मिल रहा है। इस तरह आप देख सकते है एक सामान्य सब्जी भी किसान अगर समय पर लगाएं तो कितना अच्छा मुनाफा होता है। यह जानकारी इंस्टाग्राम पर princeagro.in के अकाउंट पर शेयर की गई है।
