PM Kisan Yojana : किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से चलाई गई पीएम किसान योजना के तहत किसानों की साल भर में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रूपये की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को इस योजना की 21 किस्ते मिल चुकी हैं और अब 22 वीं किस्त को लेकर तारीख सामने आ गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 21 किस्त मिल चुकी है और इन दिनों किसान 22 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और किसानों के खाते में अभी तक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of PM Kisan Yojana) के पैसे नहीं आए हैं, ऐसे में किसानों के बीच इन दिनों इस योजना की 22वीं किस्त को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हो गई है। आइए खबर में आपको बताते हैं कि किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त और किन-किन किसानों को मिलेगा इसका लाभ।
इस दिन आएंगे किसानों के खाते में पैसे
अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के पात्र हैं और आपने इसके लिए आवेदन कर रखा है तो जल्द ही आपके खाते में पीएम किसान योजना के पैसे आने वाले हैं। आपको बता दे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खाते में आ सकती है।
आपको बता दे की 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) असम के दौरे पर रहेंगे और उस दिन नरेंद्र मोदी जी कई बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। इसी मौके पर नरेंद्र मोदी देश के किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के पैसे भी डाल सकते हैं।
इन किसानों को नही मिलेगा 22 वीं किस्त का लाभ
हर रजिस्टर्ड किसान को PM-KISAN की 22वीं किस्त अपने-आप नहीं मिलती। अगर कुछ जरूरी शर्तें पूरी नहीं होंगी तो किस्त का पैसा रुक सकता है। इसलिए पात्र किसानों (PM Kisan Yojana) को कुछ जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो किस्त मिलने से चूक सकते हैं।
इन वजहों से 22वीं किस्त नहीं मिल सकती-
e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई
पोर्टल पर किसान ID लिंक या वेरिफाई नहीं हुई
जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं हुए
क्या करें ताकि पेमेंट में देरी न हो-
e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करें
जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें
PM-KISAN वेबसाइट पर अपनी एलिजिबिलिटी वेरिफाई करें
किसान अपने रजिस्ट्रेशन और पेमेंट स्टेटस की जानकारी जल्दी पाने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध किसान ई-मित्र चैटबॉट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
