सोशल मीडिया के इस जमाने में स्टार किड्स डेब्यू से पहले ही मीडिया और फैंस के बीच छाए रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक सुंदर स्टार किड से मिलाने जा रहे हैं। इनकी खूबसूरती देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। इनका नाम अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) है। वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी हैं।
बेहद सुंदर है वरुण धवन की भतीजी


वरुण रिश्ते में उनके चाचा लगते हैं। हालांकि वह सगे चाचा नहीं है। दरअसल अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन वरुण के कजिन हैं। वह भी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। हालांकि वह कई फिल्में करने के बावजूद फ्लॉप रहे। वहीं अंजिनी के दादा अनिल धवन भी फिल्म इंडस्ट्री में जाने माने अभिनेता रहे हैं।



अंजिनी धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां इंस्टाग्राम पर तो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इनका इंस्टाग्राम अकाउंट देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं।
चाचा की फिल्म में कर चुकी है काम


अंजिनी धवन कैमरे के सामने काफी फ़्रेंडली हैं। वह ऐसी-ऐसी कातिलाना अदाएं देती है कि हर कोई दंग रह जाता है। उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अंजिनी अपने चाचा वरुण धवन की फिल्म में काम भी कर चुकी हैं। हालांकि वह ऑन कैमरा नजर नहीं आई। बल्कि उन्होंने कैमरे के पीछे बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।



यह फिल्म वरुण धवन और सारा अली खान की कूली नंबर 1 थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंजिनी धवन जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। वह बीते 4 अप्रैल को 23 साल की हो गई। वह खुद को बेहद फिट और स्लिम रखती हैं। वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करने में कोई शर्म नहीं रखती हैं।
स्टाइल और फैशन की है अच्छी समझ



अंजिनी का ड्रेसिंग सेंस भी काफी अच्छा है। वह हमेशा एक से बढ़कर एक फैशन में रहती हैं। वह जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर की खास दोस्त भी हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है। अंजिनी की खूबसूरती देख यही लगता है कि यदि वह बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं तो बाकी स्टार किड्स की छुट्टी कर देंगी।


अंजिनी के निजी शौक की बात करें तो उन्हें पेंटिंग करना, फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, घूमना फिरना, खाना बनाना, कुत्तों को खिलाना और डांस करना बड़ा पसंद है। उन्हें टैटू का भी शौक है। उन्होंने अपनी लेफ्ट हैंड की रिंग फिंगर पर एक हार्ट बना रखा है। अंजिनी का एक भाई भी है जिसका नाम करण धवन है। उनकी मां का नाम रीना धवन है।


वैसे आपको वरुण धवन की भतीजी कैसी लगी? अपने विचार कमेंट कर जरूर बताएं।