गैस सिलेंडर की कीमतें- मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी खबर। 1 सितंबर से आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर घरेलू खर्च, बैंकिंग, निवेश और रोज़मर्रा की ज़रूरतों से जुड़े हैं। अगर आपको इनकी जानकारी पहले से हो जाए, तो न सिर्फ़ आप अपना बजट बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे, बल्कि फिजूलखर्ची से भी बच पाएंगे। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें भी कल तय होंगी। आइए जानते हैं कल से लागू होने वाले 5 अहम बदलाव।
1. चांदी पर भी हॉलमार्किंग का नया नियम
अभी तक हॉलमार्किंग सिर्फ़ सोने के आभूषणों पर ही अनिवार्य थी, लेकिन 1 सितंबर से यह नियम चांदी के आभूषणों और बर्तनों पर भी लागू होगा। यानी कल से बाज़ार में उपलब्ध चांदी की शुद्धता की गारंटी होगी। इससे ग्राहकों को नकली या मिलावटी सामान से राहत मिलेगी। हालाँकि, ज्वैलर्स का मानना है कि इससे चांदी की कीमतों में हलचल मच सकती है।
इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक कल से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नए शुल्क लागू करेगा। ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी लगेगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय लेनदेन और पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वाइप करने पर ज़्यादा शुल्क देना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू भी कम हो सकती है।
एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू होंगी
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। कल यानी 1 सितंबर को तेल कंपनियां नई कीमतें जारी करेंगी। अगर दाम बढ़ते हैं तो रसोई के बजट पर सीधा असर पड़ेगा, और अगर घटते हैं तो ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलेगी।
एटीएम से नकदी निकालना महंगा होगा
कल से कई बैंकों में एटीएम से कैश निकालने के नए नियम लागू हो जाएँगे। तय सीमा से ज़्यादा पैसे निकालने पर आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यानी अब आपको एटीएम इस्तेमाल करने से पहले सोच-समझकर योजना बनानी होगी।
सितंबर में कई बैंक अपनी FD ब्याज दरों की समीक्षा करेंगे। अभी तक ब्याज दरें 6.5% से 7.5% के बीच हैं, लेकिन कल से इसमें कमी आने की उम्मीद है। इसलिए अगर आप FD कराने की सोच रहे हैं, तो आज ही फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		