हम सभी घर में पूजा के वक्त धूप या अगरबत्ती सबसे पहले जलाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है की धूप या अगरबत्ती घर में जलायी जाती भी है या नहीं, जानें
हिन्दू धर्म में पूजा पाठ करने के अलग नियम निर्धारित किए गए हैं ताकि देवी दवताओं को प्रसन्न किया। यदि हम इन नियमों का पालन करके पूजा पाठ करते हैं तो हमको इसका पूर्ण फल भी प्रदान होता है। यदि आप बिना नियम धर्म के पूजा में कोई गलती करते हैं तो आपको इसका बुरा परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। इन्हीं में से एक नियम पूजा करते हुए धूप एवं अगरबत्ती से जुड़ा हुआ है। अब आप सोच रहें होंगे कि पूजा के दौरान तो इनका उपयोग किया जाता है तो इसके क्या नियम हो सकते हैं, तो आपको बता दें घर में कई लोग पूजा करने के दौरान धूप या अगरबत्ती का उपयोग करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से एक चीज हमारे लिए अशुभ होती है जिसके जलने से घर में नेगेटिविटी आती है। तो चलिए जानते हैं इस जानकारी के बारे में विस्तार से।
घर में धूपबत्ती जलाने से क्या होता है?
हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान धूपबत्ती जलाना बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है। धूपबत्ती जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, तथा दुष्ट आत्माओं का विनाश होता है। धूपबत्ती की जो सुगंध होती है वह मन मोहने वाली होती है इससे हमारा मन शांत एवं तनाव मुक्त होता है। साथ ही हम अपने कार्य को ध्यान एवं एकाग्रता के साथ कर पाते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि धूपबत्ती जलाने से वास्तु दोष भी दूर होता है जीवन में शांति रहती है। धूप को कई पेड़ों की लकड़ियों, छाल तथा चन्दन से बनाया जाता है।
धूप जलाने के नियम
- सूर्योदय से पहले एवं सूर्यास्त के बाद धूप जलाने का समय अच्छा माना जाता है।
- आप धूप को पूजा स्थल, घर के मुख्य द्वार एवं किसी खुले स्थान पर जला सकते हैं।
- धूप को कम ही मात्रा में जलाए, अधिक धूप जलने पर धुंआ होता है।
- धूप को सावधानी से जलाए और छोटे बच्चों को इससे सुरक्षित रखें।
क्या घर में अगरबत्ती जलानी चाहिए?
शास्त्रों में पूजा पाठ के दौरान धूपबत्ती को तो शुभ माना जाता है लेकिन पूजा में अगरबत्ती जलाने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है। अगरबत्ती बनाने में बांस का उपयोग किया जाता है तथा शास्त्रों में बांस को जलाना अशुभ माना गया है। इसलिए इसे पूजा पाठ में जलाने से मना किया जाता है। इसके अलावा अगतबत्ती का धुआं हानिकारक होता है इसका धुंआ स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके धुंए से सांस से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		