DA Hike News : कर्मचारियों में जनवरी 2026 डीए हाइक को लेकर बेकरारी से इंतजार बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों का डीए 60% हो जाएगा। इस बार होली का त्येाहार बीत गया है, लेकिन अब तक डीए (DA Hike Updates) बढ़ौतरी का ऐलान नहीं हुआ है। अब इसी बीच कर्मियों के लिए डीए हाइक से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता में संशोधन करती है। आम तौर पर जनवरी के डीए का ऐलान होली के पास होता है, लेकिन, इस साल होली बीत चुकी है, लेकिन अभी भी डीए बढ़ौतरी का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा हुआ है। आइए खबर में जानते हैं जनवरी 2026 से जुड़े डीए हाइक (DA Hike News ) के अपडेट के बारे में-
क्यों जरूरी है डीए में संशोधन
नवीनतम मुद्रास्फीति आंकड़ों के बेस पर जनवरी 2026 के लिए डीए (DA for January 2026) बढ़ौतरी तकरीबन 2 प्रतिशत रह सकती है। अगर इसे लागू किया जाता है, तो इससे कर्मियों का वर्तमान डीए 58 प्रततिशत से बढ़कर मूल वेतन का लगभग 60 प्रतिशत होने की संभावना है।
डीए सरकारी कर्मचारियों (Central Employees News) को बढ़ती मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने में मददगार होता है। डीए का केलकुलेशन मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है, जो वेतन आयोग के बदलाव के बीच अपरिवर्तित रहता है। पेंशनभोगियों को महंगाई राहत दिया जाता है, ताकि पेंशनर्स की पेंशन का भुगतान समय-समय पर मुद्रास्फीति के हिसाब से समायोजित किया जाए।
कैसे केलकुलेट होता है कर्मियों का डीए
बता दें कि डीए प्रतिशत का केलकुलेशन (Calculation of DA percentage) निम्नलिखित सूत्र का यूज करके की जाती है-
डीए प्रतिशत = [{एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू का 12-महीने का औसत – 261.42} ÷ 261.42] × 100। नए 2016 आधार सूचकांक को 2001 आधार के साथ अलाइन करने के लिए, सूचकांक मान को 2.88 से मल्टीप्लाई किया जाता है, जो श्रम ब्यूरो के आंकड़ों से प्राप्त एक कन्वर्जन कारक है।
कितना बढ़ जाएगा कर्मियों का डीए
बता दें कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए AICPI-IW एक निश्चित अवधि में औद्योगिक श्रमिकों के द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं-सेवाओं की खुदरा कीमतों में होने वाले संशोधनों पर निगाहें टिकाए रखता है। श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने यह डेटा जारी किया जाता है और 12 महीने के औसत का यूज महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई भत्ता (Dearness Relief) में संशोधन निर्धारण के लिए होता है।
12 महीने यानी की जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के AICPI-IW औसत 145.54 के बेस पर नवीनतम केलकुलेशन (DA Calculation Formula) के मुताबिक अनुमानित DA 60.33 प्रतिशत है, जो तकरीबन 60 प्रतिशत के बराबर है। इससे DA में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी का हिंट मिलता है, जिससे कर्मियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, हालांकि अंतिम दर की पुष्टि सरकार के ऐलान के बाद ही की जाएगी।
