गन्ने की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती मे अच्छा मुनाफा कमाने के लिए सही किस्म का चयन करना सबसे जरुरी काम होता है तो चलिए गन्ने की व्यावसायिक खेती के लिए उचित किस्म के बारे में जानते है।
गन्ने की इस किस्म से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
अक्टूबर का महीना शुरू हो चूका है इस महीने में गन्ने की बुवाई करने के लिए आज हम आपको गन्ने की एक बहुत जबरदस्त किस्म के बारे में बता रहे है ये किस्म से उच्च चीनी उत्पादन मिलता है। गन्ने की इस किस्म में बिमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता होती है जिससे गन्ने की पैदावार में गिरावट नहीं आती है। गन्ने की ये किस्म शुष्क मौसम में भी अच्छा उत्पादन करती है जिससे किसानों को सूखा-प्रभावित क्षेत्रों में लाभ होता है और अच्छी बाजार कीमत मिलती है। गन्ने की इस किस्म का नाम BO 153 है ये गन्ने की एक उन्नत किस्म है जो उत्तर और मध्य भारत के लिए सबसे आदर्श है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

गन्ने की BO 153 किस्म
गन्ने की BO 153 किस्म व्यावसायिक रूप से खेती के लिए बहुत आदर्श मानी जाती है अगर आप इसकी खेती करना चाहते है तो आपको पहले इसकी खेती के बारे में जानना होगा। ये किस्म शुष्क मौसम और पानी की कमी में भी अच्छा उत्पादन देने में सक्षम होती है शरदकालीन में इसकी खेती के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा माना जाता है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करके खेत को समतल बनाना चाहिए और पाटा लगाकर मिट्टी की नमी बनाए रखना चाहिए। इसकी खेती के लिए खेत में अच्छी जल निकासी की व्यवस्था रखनी चाहिए। जिससे पैदावार में गिरावट नहीं होती है। गन्ने की BO 153 किस्म को बुआई के बाद तैयार होने में लगभग 12 से 13 महीने का समय लगता है।
जाने उत्पादन क्षमता
गन्ने की BO 153 किस्म उच्च उपज देने वाली किस्मों में से एक है ये उच्च चीनी सामग्री के कारण इसे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। जिससे किसानों को तगड़ा मुनाफा होता है। एक हेक्टेयर में गन्ने की गन्ने की BO 153 किस्म की खेती करने से लगभग 70–80 टन तक उत्पादन मिलता है गन्ने की इस किस्म की लंबाई औसतन 2.5 से 3 मीटर तक हो सकती है।