गेहूं-धान की खेती करने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) अधिक मिलेगी तो चलिए जानते हैं मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने क्या संदेश किसानों को दिए है-
सीएम डॉ मोहन यादव की सरकार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव है और उनकी सरकार को बने हुए पूरे 1 साल हो चुके हैं। ऐसे में किसानों को बड़ी खुशखबरी मिली है। जी हां आपको बता दे कि प्रदेश की भाजपा सरकार धान और गेहूं के किसानों की MSP बढ़ाने के बारे में पहले ही कहा था और इसे धीरे-धीरे पूरा भी किया जा रहा है। जिसमें आपको बता दे की MSP के साथ-साथ किसानों को बोनस भी मिलेगा। पिछले साल भी किसानों को बोनस मिला था और इस साल भी मिलेगा तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि एमएसपी बढ़ाने की खबर पर डॉ मोहन यादव ने क्या कहा है।
MSP बढ़ाने को लेकर सीएम की बात
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने को लेकर किसानों को सही जानकारी दी है। दरअसल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के समय ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर वादा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यह धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3100 और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपए किया जाएगा। जिसमें सीएम मोहन यादव जी का कहना है कि हमारी सरकार 5 साल की है और 5 सालों में किसानों को बढ़ी हुई एमएसपी मिलने लगेगी। उनके संकल्प पत्र में किए गए वादे 5 साल में जरूर पूरे होंगे। वह दूसरी सरकारों की तरह खोखले वादे नहीं करते हैं।
सीएम ने कहा है कि उन्होंने धान और गेहूं की MSP को बढ़ाने को लेकर अपने कदम आगे बढ़ाये हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल किसानों को कितना समर्थन मूल्य मिलेगा और बोनस के बारे में अभी तक क्या सूचना मिली है।
नई MSP और बोनस
किसानों को फसल की खरीदी पर बोनस भी मिलेगा। लेकिन बोनस के बारे में अभी तक सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अनुमान यही है कि ₹125 प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकार बोनस दे सकती है। वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात करें तो किसानों को इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2550 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल सकता है। जबकि पिछले साल किसानों को ₹2400 कुंटल के हिसाब से मिला था। वहीं केंद्र सरकार की बात करें तो 2425 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से उन्होंने निर्धारित कर दिया है।
यानी कि अभी किसानों को 2700 रुपए नहीं मिलेंगे लेकिन 5 साल की सरकार है तो धीरे-धीरे यह बोनस बढ़ता जाएगा। इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपए की बढ़ोतरी केंद्र सरकार ने की है।