Electricity connection : अगर आप भी अपने बिजली कनेक्शन में नाम को अपडेट करवाना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे प्रक्रिया के बारे में जिसके माध्यम से आप बिजली कनेक्शन में घर बैठे नाम चेंज कर सकते हैं और आपको बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कई बार घर बदलने तथा दस्तावेजों की सुधार करने की वजह से हमें बिजली कनेक्शन में भी अपने नाम को अपडेट करवाना पड़ जाता है। बिजली कनेक्शन में नाम चेंज करवाने के लिए अक्सर लोगों को बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं, लेकिन अब बिजली विभाग की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है जिसके तहत बिजली कनेक्शन में अब आप घर बैठे नाम चेंज कर सकते हैं। आपको बता दे की मध्य प्रदेश बिजली विभाग की तरफ से अपने राज्य के लोगों के लिए उठाए गए इस बड़े कदम से लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी। अब उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली कनेक्शन में अपने नाम को अपडेट कर सकते हैं तथा उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस तरह बदल सकते है बिजली कनेक्शन में अपना नाम
अगर आप भी घर बैठे बिजली कनेक्शन में नाम ठीक करवाना चाहते है तो इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाना होता है। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद मुख्य मेन्यू में कई तरह की सेवाएं दिखाई देती हैं।
इनमें से LT Other Services का ऑप्शन चुनना होता है, जहां से नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस सेक्शन में जाने के बाद Name Transfer के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। ऐसा करते ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाता है।
फॉर्म में उपभोक्ता को अपनी बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी, (Information related to electricity connection) पुराना नाम और नया नाम सही-सही भरना होता है, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो। आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते हैं, जैसे IVRS नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य संबंधित पहचान पत्र।
ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज साफ और स्पष्ट स्कैन किए हुए हों, ताकि आवेदन बिना किसी देरी के स्वीकार किया जा सके। फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है, जिसे दर्ज कर सत्यापन पूरा करना होता है।
सत्यापन के बाद नाम परिवर्तन के लिए निर्धारित 170 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होता है। भुगतान पूरा होते ही आवेदन संबंधित विभाग तक पहुंच जाता है। विभागीय जांच के बाद बिजली कनेक्शन में नया नाम अपडेट (Electricity connection update) कर दिया जाता है।
