इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में बहुत होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
जुलाई में करें इस फसल की खेती
जूट की खेती बहुत फायदेमंद होती है आज हम आपको जूट की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है इसका उपयोग बोरियां, रस्सियां और मोटे कपड़े जैसी कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है सफेद जूट की खेती की सफेद जूट की खेती बहुत गुणकारी साबित होती है। इसकी खेती के लिए जुलाई का महीना सबसे उपयुक्त होता है।

सफेद जूट की खेती
अगर आप सफेद जूट की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सफेद जूट की खेती के लिए जल निकासी वाली जलोढ़ मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु, 20°C से 40°C तापमान और 70-80% सापेक्ष आर्द्रता आवश्यक है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई आमतौर पर पंक्ति बुवाई या छिटकवां विधि से की जाती है बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 2 से 3 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। बुवाई के बाद सफेद जूट की फसल करीब 100 से 130 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप सफेद जूट की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में सफेद जूट की खेती करने से करीब 40 क्विंटल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से 2.5 से 3 लाख रूपए से ज्यादा की कमाई आराम से कर सकते है सफेद जूट की खेती किसानों के लिए फायदे का जबरदस्त सौदा साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।