Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जमकर रन बरसाए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के भी महारिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला।
Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी दूर हो गई है। पिछले साल सूर्यकुमार यादव एक-एक रन के लिए तरस रहे थे, लेकिन कैलेंडर बदलते ही सूर्या का वही अंदाज लौट आया है, जिसे देखने के लिए फैंस की आखें तरस गई थीं।
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जमकर रन बरसाए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के भी महारिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला।
Suryakumar Yadav ने जड़ी फिफ्टी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 30 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी ये विस्फोटक पारी मिडिल ओवर्स में आई, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। ईशान किशन के साथ मिलकर उन्होंने तेज रन रेट बनाए रखा और टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

सूर्या ने आलोचकों की बोलती बंद की
इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे थे। कई मैचों से उनका बल्ला खामोश था, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की। पांच पारियों में उन्होंने 3 अर्धशतक जड़कर कुल 242 रन बनाए। इसी के साथ वह एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए।
Suryakumar Yadav ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
इस उपलब्धि के साथ सूर्यकुमार ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 231 रन बनाए थे, जो अब तक का बेस्ट प्रदर्शन था। सूर्यकुमार के 242 रन अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 181 रन भी बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव ने इस सीरीज की शुरुआत 32 रनों की पारी के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। तीसरे मैच में भी वह नाबाद रहे और 57 रन ठोके लेकिन चौथे मैच में वह 8 रन ही बना सके। हालांकि, इस मैच में उन्होंने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कुल 25 चौके और 14 छक्के देखने को मिल, जो बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।
