भारत में शादियों का सीजन फिर से अपनी चरम सीमा पर है। कोरोना महामारी के कम होते ही शादियों में ढील भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग एक बार फिर अपनी शादी धूमधाम से कर रहे हैं। शादियों में रौनक लौट आई है। एक बेहतरीन शादी हर लड़की का सपना होता है। वह इस शादी को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत मेहनत करती है। खासकर अपनी ड्रेस और मेकअप को लेकर वह कई महीनों पहले से प्लानिंग करने लगती है।
इसके अलावा की दुल्हनें अपनी शादी में डांस करना भी पसंद करती है। आजकल दुल्हन का अपनी शादी में नाचना ट्रेंड हो रहा है। इस सोशल मीडिया के जमाने में दुल्हन के डांस खूब वायरल भी होते हैं। आप ने भी की लोगों के डांस वीडियोज देखे होंगे। दुल्हन को नाचते हुए भी देखा होगा। ऐसा ही एक और बेहतरीन ब्राइड डांस आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जब आप इस दुल्हन को थिरकता हुआ देखेंगे तो आपके पैर भी अपने आप हिलने लगेंगे। आपका भी डांस का मूड बन जाएगा।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का डांस बड़ा वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में एक दुल्हन हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पॉपुलर सॉन्ग ‘तेरी आंखों का काजल’ पर शानदार डांस करते हुए दिखाई देती है। इस दौरान दुल्हन के डांस स्टेप्स और चेहरे के हावभाव कमाल के होते हैं। दुल्हन यह डांस करते हुए काफी खुश भी दिखाई देती है। दुल्हन का यह डांस देख हमारे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।
यह डांस करते हुए दुल्हन ने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। साथ ही उसके ऊपर लदे गहने उसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं। दुल्हन की हेयर स्टाइल भी उनके ओवरऑल लुक पर सही बैठ रही है। एक तरह से दुल्हन को पहली नज़र में देखते से ही निगाहें थम सी जाती है। दुल्हन के डांस का यह वीडियो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक इंस्टाग्राम पर 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को radhika_beauty_makeover नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है।
इस डांस वीडियो के ऊपर काफी अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘आपका डांस एकदम झकास है।’ वहीं एक कमेन्ट आता है ‘आप तो सपना चौधरी से भी अच्छा नाचती हैं।’ फिर एक यूजर लिखता है ‘आप बहुत ही खूबसूरत हैं। मैं आपके डांस स्टेप्स की बजाय आपको ही देखता रह गया।’ वहीं एक महिला ने दुल्हन की ड्रेस की तारीफ करते हुए लिखा ‘आप इस आउट्फिट में बहुत सुंदर लग रही हैं।’ बस इसी तरह के और भी की कमेंट्स आने लगे।
वैसे आप लोगों को यह डांस कैसा लगा हमे केमेन्ट कर जरूर बताएं। क्या आप ने अपनी शादी में दुल्हन बन कभी ऐसा डांस किया है? यदि हाँ तो अपने इस अनुभव को आप कमेन्ट में साझा कर सकते हैं। साथ ही दुल्हन का ये डांस वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। इस तरह उनका भी मनोरंजन हो जाएगा।