Hardik Pandya: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर पांड्या इस मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं?
IPL 2026, DC vs MI, Hardik Pandya: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर पांड्या इस मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं? क्या उन्हें किसी तरह की कोई चोट लग गई है? इस पर सूर्या ने अपडेट दिया है।
क्यों नहीं खेल रहे Hardik Pandya?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद से कप्तान सूर्या ने बताया कि, “हार्दिक पांड्या की तबियत कुछ ठीक नहीं है। इसलिए वो आज के मैच के का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसलिए आज मैं उनकी जगह ले रहा हूं।” पांड्या का मुंबई इंडियंस के लिए न खेलना टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
मुंबई इंडियंस को खलेगी Hardik Pandya की कमी
हार्दिक पांड्या न सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान है बल्कि अपनी ऑलराउंडर क्षमता से एमआई को किसी भी वक्त मजबूती प्रदान करवा सकते हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद अपना ओपनिंग मुकाबला जीतकर खुल्लम-खुल्ला एलान कर दिया कि इस बार वो और मजबूती से खिताब की जंग करने आए हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI बदली
बात करें मुंबई इंडियंस टीम की तो हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को टीम में मौका दिया है। प्लेइंग XI में और भी बदलाव किए गए हैं। ट्रेंट बोल्ट को प्लेइंग XI से बाहर करके कॉर्बिन बॉश को जगह दी गई है। कप्तान सूर्या ने इसे एक टैक्टिकल बदलाव बताया। तीसरा बदलाव अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है।
MI vs DC: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर,दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
