Expressway News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर एक और नया ओवरब्रिज बनाया जाने वाला है। इस नए ओवरब्रिज (Overbridge on Delhi-Meerut Expressway) के बनने क वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। ओवरब्रिज बनने की वजह से अब यहां पर बिना ब्रेक के ही गाड़िया फर्राटा भर पाएगी। इससे सफर भी काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
यूपी में लगातार नए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। अब यहां पर एक ओर एक्सप्रेसवे पर काम किया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway Update) के ऊपर अब एक नया ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। अब यहां पर ब्रेक के बिना गाड़ियां रफ्तार भरने वाली है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से लोगों का सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
यहां पर बनेगा नया ओवरब्रिज
जारी की गई जानकारी के मुताबिक, विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi-Meerut Expressway) पर ओवरब्रिज का निर्माण होने वाला है। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है।
इस वजह से बन रहा है ओवरब्रिज
यूपी के सफर को शानदार बनाने के लिए स्थानीय विधायक ने इस कदम को उठाया है। फिलहाल विजयनगर वाले एक्सप्रेस-वे (Expressway in UP) पार करने में कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस ओवरब्रिज के बनने की वजह से लोगों को इस परेशानी से छूटकारा मिलेगा।
लगाना पड़ता था लंबा चक्कर
जानकारी के अनुसार, सुरक्षित मार्ग नहीं होने की वजह से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ जाता है। इस इलाके में हाल में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में जान को नुकसान हो गया था।
हाईवे के चौड़ीकरण की मांग
यहां के निकासी संकरी होने की वजह से यहां अक्सर जाम जैसी मुश्किल हालात बनने लग जाते हैं। इसको देखते हुए विधायक ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी (National Highway Authority) से निकासी के चौड़ीकरण की मांग की है।
लोगों का सफर होगा आसान
एक्सप्रेस-वे पर दूधेश्वर नाथ मंदिर (Dudheshwar Nath Temple) और मवई गांव के लिए संकेतक बोर्ड लगाने का प्रस्ताव भी सामने रखा गया है। इसकी वजह से यात्रियों को धार्मिक और स्थानीय स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलती है।
जाम से मिलेगा छूटकारा
नए फ्लाईओवर/ओवरब्रिज (overbridge on Expressway) के बनने की वजह से न सिर्फ विजयनगर बल्कि पूरे गाजियाबाद का सफर शानदार होने वाला है। इससे इलाके में जाम की परेशानी भी कम होने वाला है और दुर्घटनाएं भी कम होगी।