दिसंबर–जनवरी में अगर आप ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जिसका मंडी भाव अधिक मिले और मुनाफा ज्यादा हो, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।
दिसंबर–जनवरी में यह 5 फसलें लगाएँ
दिसंबर और जनवरी में कुछ ऐसी सब्ज़ियाँ भी लगाई जाती हैं जिनके भाव साल में सबसे ज़्यादा मिलते हैं। कुछ सब्ज़ियाँ ऐसी हैं जिनकी पूरे साल अच्छी डिमांड रहती है, लेकिन इस समय भाव और भी अधिक मिलते हैं। इसलिए आपको उन सब्ज़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें इसी सीज़न में लगाने पर अच्छा भाव मिलता है।
भिंडी की खेती
अगर किसान के क्षेत्र में पाला या कोहरा नहीं गिर रहा है, तो वे भिंडी की खेती कर सकते हैं। पाला गिरने से अंकुरण में दिक्कत आती है। जो किसान इस समय भिंडी की खेती करेंगे, उन्हें मंडी में पहुँचने पर 70 से 100 रुपये प्रति किलो तक भाव मिल सकता है।

तरबूज़–खरबूज़ की खेती
किसान तरबूज़ और खरबूज़ की खेती कर सकते हैं। इनका मंडी रेट अच्छा मिलता है जिससे किसानों को बढ़िया आमदनी होती है। दोनों की डिमांड पूरे सीज़न बढ़िया रहती है और भाव भी अधिक मिलते हैं। पैदावार भी अच्छी होती है। बस पाला और कोहरे का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
हरी मिर्च की खेती
किसान हरी मिर्च की खेती भी कर सकते हैं। इसका मंडी भाव पूरे साल अच्छा मिलता है। अभी लगाने पर भी किसानों को बढ़िया रेट मिलेगा। प्रति एकड़ किसान लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि हरी मिर्च की मांग बहुत ज्यादा रहती है।
शिमला मिर्च की खेती
शिमला मिर्च की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है। अगर पाला नहीं गिर रहा है, तो इसे अभी लगाया जा सकता है। अभी लगाने पर मंडी भाव अधिक मिलते हैं और प्रॉफिट भी ज्यादा होता है। इस समय इसकी देखभाल अन्य मौसमों की तुलना में आसान होती है।
शिमला मिर्च की खेती पॉलीहाउस में भी की जा सकती है। हाँ खर्च बढ़ता है, लेकिन सरकारी सब्सिडी मिल जाती है। बड़े किसानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि नियंत्रित वातावरण में शिमला मिर्च की पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं।
ग्वारफली की खेती
अगर किसान कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ग्वारफली की खेती एक अच्छा विकल्प है। इसके भाव पूरे साल अच्छे मिलते हैं। यह ऐसी फसल है जो कम लागत में किसानों को अधिक मुनाफा देती है।
