Today Gold Price:अगर आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं या अपने लिए सोने की ज्वैलरी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपको बाजार में सोने और चांदी के ताजा दामों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इससे आप सही समय पर सही कीमत पर खरीदारी कर सकते हैं और किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
देशभर में सोने की कीमत
आज देशभर में सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम ₹8,606 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,889 प्रति ग्राम है। यह दाम पूरे देश में इंडस्ट्री के मानकों के अनुसार अपडेट किए गए हैं। सोने के दाम शहरों के अनुसार थोड़े अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा दाम जरूर जांच लें।
चांदी की कीमत
चांदी की कीमत की बात करें, तो इसमें भी आज गिरावट देखी गई है। भारत में चांदी की कीमत ₹1,00,400 प्रति किलोग्राम है। कुछ शहरों में चांदी की कीमतें अलग हो सकती हैं, जैसे कि चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव ₹1,07,900 प्रति किलोग्राम है।
प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें
मुंबई – ₹8,606 (सोना), ₹1,00,400 (चांदी)
नई दिल्ली – ₹8,621 (सोना), ₹1,00,400 (चांदी)
गुरुग्राम – ₹8,621 (सोना), ₹1,00,400 (चांदी)
कोलकाता – ₹8,606 (सोना), ₹1,00,400 (चांदी)
चेन्नई – ₹8,606 (सोना), ₹1,07,900 (चांदी)
हैदराबाद – ₹8,606 (सोना), ₹1,07,900 (चांदी)
जयपुर – ₹8,621 (सोना), ₹1,00,400 (चांदी)
चंडीगढ़ – ₹8,621 (सोना), ₹1,00,400 (चांदी)
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा कीमतें देखने के बाद ही फैसला करें। सोने-चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य आर्थिक कारकों पर निर्भर करते हैं। इसलिए, निवेश से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आना बहुत ही आश्चर्य जनक है क्योंकि शादियों के सीजन में सोने की कीमत में बहुत ही ज्यादा रहती है।