आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने इस मुकाबले में 26 रनों की वहुमुल्य पारी खेली।
IND vs NZ, Shivam Dube crucial 26 runs: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा किया है।
इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। हालांकि बीच के ओवरों में भारत ने कुछ विकेट गंवा दिए, जिससे टीम पर थोड़ा दबाव बढ़ गया था। लेकिन अंत में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को मजबूती दी।
IND vs NZ: शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में उड़ाई धज्जियां
इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी ओवरों में थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के इनफॉर्म गेंदबाज जेम्स नीशम के ओवर में जमकर रन बटोरे। उन्होंने अंतिम ओवर में 24 रन जड़ दिए, जिसकी बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंच गया।

IND vs NZ: मुश्किल परिस्थिति में चला शिवम दुबे का बल्ला
शिवम दुबे इस मुकाबले में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उस समय काफी कम गेंदें बची थीं। उन्होंने केवल 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

भारत ने बनाया विशाल स्कोर
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए, जबकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक लगाए। वहीं शिवम दुबे की आखिरी ओवरों में की गई विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।
