धान के किसानों के लिए जरूरी खबर है, कई फफूंदनाशकों पर बैन लग गया है। जिसके बाद उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि वह नुकसानदायक है, इसीलिए यहां पर जानेंगे कि उनके नाम क्या है, और उनके जगह पर कौन से दूसरे फफूंदनाशकों इस्तेमाल कर सकते हैं-
धान की फसल में फफूंदनाशक का इस्तेमाल
धान की फसल में किस फफूंदनाशक का इस्तेमाल कई कारण से करते हैं जैसे कि फंगल रोग से फसल को बचाने के लिए। जिसमें ब्लास्ट रोग इत्यादि के लिए इसको डालते हैं। क्योंकि यह रोग फसल को नुकसान पहुंचाते हैं उत्पादन घटा देते हैं, पौधों को सुखा देते हैं। इसलिए फफूंद नाशक डालते हैं, तो वह पौधों में अवशोषित हो जाते हैं, और फंगल संक्रमण के खिलाफ लंबे समय तक पौधों को बचाते हैं। यह फंगल रोगों से बचाव करता है।
लेकिन कुछ ऐसे फफूंदनाशक जो बहुत ज्यादा चर्चा में थे उनका इस्तेमाल बहुत हो रहा था, अब उन पर बैन लगा दिया गया है। क्योंकि बासमती धान की चावल में गुणवत्ता में कमी देखने को मिल रही थी और स्वास्थ्य के लिए वहां हानिकारक हो रहा था उनके रसायन मिट्टी में और पौधों में भी पाए गए थे जो कि पर्यावरण प्रदूषण कर रहे थे और अनाज नुकसानदायक सेहत के लिए हो रहा था।

इन फफूंदनाशकों पर लगा है बैन
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिये उत्तर प्रदेश में बासमती धान में प्रतिबंधित फफूंदनाशकों के नाम-
- ट्राइसाइक्लाज़ोल, जिसका इस्तेमाल धान में ब्लास्ट रोग के लिए किया जा रहा था।
- टेबुकोनाज़ोल जिसका इस्तेमाल धान में पत्ती रोग के लिए किया जा रहा था।
- प्रोपिकोनाज़ोल जिसका इस्तेमाल धान, आटा, सब्जियाँ के लिए किया जा रहा था।
- कार्बेन्डाजिम जिसका इस्तेमाल धान, टुकड़े, फल‑सब्जियां के लिए किया जा रहा था।
अब इन फफूंदनाशकों का कर सकते है इस्तेमाल
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार प्रतिबंधित फफूंदनाशकों के नाम के साथ जानें वैकल्पिक फफूंदनाशक के नाम जिन्हें किसान अब इस्तेमाल कर सकते हैं-
- ट्राइसाइक्लाज़ोल के जगह पर किसान भाई एज़ोक्सीस्ट्रोबिन का इस्तेमाल कर सकते है। यह भी ब्लास्ट पर असरदार और सुरक्षित है।
- टेबुकोनाज़ोल के स्थान पर हेक्साकोनाज़ोल का इस्तेमाल कर सकते है। यह पाउडर फफूंदी, ब्लास्ट दोनों पर असरदार है।
- प्रोपिकोनाज़ोल के स्थान पर एज़ोक्सीस्ट्रोबिन का इस्तेमाल कर सकते है। यह ब्रॉड-स्पेक्ट्रम, कई पर असरदार है।
- कार्बेन्डाजिम के स्थान पर एज़ोक्सिस्ट्रोबिन का इस्तेमाल कर सकते है। यह धान, ग्लास में प्रभावशाली, सुरक्षित अवशेष है।