Mahindra New Launch :भारतीय बाजार में महिंद्रा का डंका बजता है। अब महिंद्रा मार्केट में एक नई कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि अब मार्केट में इलेक्ट्रिक Scorpio (Mahindra Electric Scorpio) और Thar को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी।
महिंद्रा अब मार्केट में नई कारों को लॉन्च करने पर काम कर रही है। बता दें कि अब महिंद्रा मार्केट में एक नई कार (New Car Of Mahindra) को लॉन्च करने वाली है। इसकी वजह से जो भी लोग नई कार की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
नई गाड़ियों को लॉन्च करने पर हो रहा है काम
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी द्वारा कई नई गाड़ियों पर कार्य किया जा रहा है। इन्हें अगले दो साल में लॉन्च किया जाने की उम्मीद है। वहीं कंपनी ICE (पेट्रोल/डीजल), हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली कई SUV पर काम करने की तैयारी कर रही है। इन गाड़ियों (Mahindra Electric Scorpio Price) को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा रहा है। इन गाड़ियों में अपडेटेड XUV700 से लेकर इलेक्ट्रिक थार तक कई गाड़ियों का नाम शामिल किया जा रहा है।
XUV700 को किया जाएगा लॉन्च
महिंद्रा कंपनी द्वारा सबसे पहले अपनी अपडेटेड XUV700 (Mahindra XUV700 Specs) को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। वहीं जल्द ही यह गाड़ी मार्केट में लॉन्च की जा सकती है। इस कार के डिजाइन में किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है।
गाड़ी में बदले हुए बंपर, पतले हेडलैंप क्लस्टर (Mahindra XUV700 Feature) और नए अलॉय व्हील्स मिलने वाला है। पीछे की ओर भी हल्के बदलाव और नए बॉडी कलर देखी जा रही है। वहीं साइड में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स (जो दरवाजे के अंदर चले जाते हैं) को भी लगाया जा रहा है।
कार में मिलेंगे कैबिन का फीचर
इस कार में आपको इंटीरियर में प्रीमियम टेक्सचर, बेहतर अपहोल्स्ट्री और नया डैशबोर्ड फिनिश को दिया जाने वाला है। इस कार में सबसे बड़ा बदलाव ट्रिपल स्क्रीन (Mahindra New Car Feature) सेटअप दिया जाने वाला है। इसमें एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और यात्री के लिए एक अलग इंटरफेस को दिया जाने वाला है। वहीं इंजन के ऑप्शन पहले जैसे ही रहने की संभावना लगाई जा रही है।
जल्द लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक कार
महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XUV.e8 लॉन्च को अब जल्द ही लॉन्च (Mahindra XUV700 Launch Date) किया जाने वाला है। XUV.e8 फिलहाल अपने आखिरी टेस्टिंग चरण पर चल रही है। वहीं इस कार को अगले साल तक लॉन्च की जा सकती है। यह XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होने वाला है। इस कार का साइज XUV700 (Mahindra XUV700 Price) जैसा ही होने वाला है।
हालांकि ये एक EV होने की वजह से इस कार में स्मूथ फ्रंट फेसिया, बंद ग्रिल और ईवी की पहचान बताने वाली खास LED लाइटिंग दी जाने वाली है। इसका इंटीरियर महिंद्रा की बॉर्न-इलेक्ट्रिक (Mahindra XUV700 Electric Version) रेंज से प्रेरित होने वाला है। इसमें ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और डिजिटल इंटरफेस शामिल किये जाने वाला है।
महिंद्रा BE Rall-E पर भी चल रहा है काम
महिंद्रा BE Rall-E पर भी कार्य कर रही है, जोकि BE 6 का एक ज्यादा एडवेंचर-रेडी वर्जन होने वाला है। यह बेहतर सस्पेंशन और मजबूत बाहरी क्लैडिंग के साथ ऑफ-रोड (Mahindra BE Rall-E Off Road capacity) क्षमता पर ज्यादा ध्यान देनी होगी। इसमें आपको पावर BE 6 वाले इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन से ही मिलने वाली है। यह एडवेंचर लवर्स को काफी पसंद आ सकती है।
Thar EV में मिलेंगे ये फीचर
हाल ही में महिंद्रा ने Thar EV के कॉन्सेप्ट को दिखाया जा रहा है। जोकि पांच दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर होने वाली है। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो (Mahindra Electric Scorpio) पर भी कार्य कर रही है। वहीं थार ईवी और स्कॉर्पियो ईवी दोनों महिंद्रा के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की संभावना लगाई जा रही है।
ये प्लेटफॉर्म 2027 तक प्रोडक्शन में आने वाला है और इस पर कई प्रीमियम SUV को बनाया जाएगा। इसके अलावा एक कॉम्पैक्ट SUV (Mahindra Thar EV Range) की भी टेस्टिंग पर काम हो रहा है। वहीं Vision X कॉन्सेप्ट पर आधारित एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी जल्द मार्केट में लॉन्च की जाने की संभावना है।
