MS Dhoni के साथ ही बेबी एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था। अब फैंस ये जानने को बेताब हैं कि क्या धोनी और ब्रेविस पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK के दूसरे मैच में खेलते दिखेंगे?
MS Dhoni and Dewald Brevis: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था जिसमें CSK ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। सीएसके के पहले मुकाबले में टीम की आन-बान-शान यानी एमएस धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे।
धोनी के साथ ही बेबी एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था। अब फैंस ये जानने को बेताब हैं कि क्या धोनी और ब्रेविस पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK के दूसरे मैच में खेलते दिखेंगे?
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे धोनी और ब्रेविस?
चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा मुकाबला अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में है। जहां पंजाब किंग्स से टक्कर लेने से पहले CSK फैंस को कुछ राहत की खबर मिली है। चेन्नई के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और एमएस धोनी, जो सीजन के पहले मैच से बाहर थे वो गुरुवार, 2 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस नेट्स पर लौट आए हैं।
MS Dhoni को आई थी चोट
धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उनकी पिंडली की मांसपेशी में गंभीर खिंचाव आ गया था। CSK ने जब ये कन्फर्म किया कि धोनी दो हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे, तो CSK फैंस को गहरा झटका लगा। यहां तक कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ गुवाहाटी तक नहीं गए।

डेवाल्ड ब्रेविस भी हुए थे चोटिल
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस जो आईपीएल में CSK का हिस्सा है, उनको भी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव के कारण शुरुआती मैच से बाहर होना पड़ा था। जिससे कारण CSK का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया था और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
ब्रेविस पर क्या बोले ऋतुराज गायकवाड़?
हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से डेवाल्ड ब्रेविस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। गायकवाड़ ने कहा, “उन्होंने (डेवाल्ड ब्रेविस) आज छुट्टी ली है, इसलिए मुझे ठीक से पता नहीं है। कल हमारी कोई बात नहीं हुई थी।”
MS Dhoni पर भी दिया अपडेट
जब CSK कप्तान से धोनी के रिहैबिलिटेशन यानी ठीक होने की प्रक्रिया के बारे में अपडेट मांगा गया तो गायकवाड़ मुस्कुराए और कहा कि उनकी रिकवरी पीरियड के लगभग 13वें दिन तक एक आधिकारिक मेडिकल अपडेट आ जाएगा। इस दौरान धोनी मैदान पर उतरे और उन्होंने कई ‘थ्रोडाउन’ पर जोरदार शॉट लगाए, जो सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरे लेकिन धोनी और ब्रेविस पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे या नहीं इसपर अभी तक कोई अधिकाधिक पुष्टि नहीं हुई है।
