Pakistan Team, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम को हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट करने का ऐलान किया है। इसी के साथ आइए आपको बताते हैं कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलती है तो उसे क्या-क्या नुकासन होगा?
Pakistan Team, T20 World Cup 2026 की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट जगत में गजब में का ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार ने पाक क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए तो हां कर दी है पर भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया है।
ऐसे में ये कहना किसी तरह से गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। पाकिस्तान के इस बर्बादी वाले फैसले के बाद अब आईसीसी का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी और साथ ही साथ पाकिस्तान को इस भारत के खिलाफ न खेलने का क्या-क्या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है आइए जानते हैं।
Pakistan के कटेंगे 2 अंक
पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खेलने नहीं उतरेगी। ऐसे में मैच फॉरफिट होने पर भारत को 2 पॉइंट्स मिल जाएंगे। ग्रुप ए में क्वालिफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा, क्योंकि सुपर 8 में पहुंचने के लिए पॉइंट्स और नेट रन रेट काफी अहम रहने वाली हैं। इस फैसले के चलते पाकिस्तान का नेट रन रेट नेगेटिव भी हो सकता है यानी पाकिस्तान अगर ग्रुप स्टेज में एक भी मैच हारती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है।
PCB को कितने करोड़ का नुकसान होगा?
इंडिया-पाकिस्तान मैच क्रिकेट जगत का सबसे ज्यादा कमाई वाला मुकाबला है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस एक मैच से जुड़े ब्रॉडकास्टर और स्पॉन्सर रेवेन्यू में करीब 38 मिलियन डॉलर (लगभग 320 करोड़ रुपए) का नुकसान हो सकता है। जिसके चलते ब्रॉडकास्टर्स पाकिस्तान बोर्ड पर मुकदमा भी कर सकते हैं।
दूसरी ओर, आईसीसी के 2024-27 साइकिल की मीडिया राइट्स डील लगभग 29 हजार करोड़ रुपए की है और इसका ज्यादातर हिस्सा भारतीय बाजार से आता है। पाकिस्तान के इस फैसले का असर इस डील पर भी पड़ेगा। पाकिस्तान का सालाना आईसीसी रेवेन्यू शेयर भी करीब 34.5 मिलियन डॉलर (लगभग 300 करोड़ रुपए) है, जो इस घटना से रोका या काटा जा सकता है। पीसीबी की फाइनेंशियल पोजिशन पहले से कमजोर है, और यह नुकसान उनके लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। इसके साथ-साथ आईसीसी टूर्नामेंट नियमों के तहत फॉरफिट पर पाकिस्तान पर फाइन भी लगा सकती है।

Pakistan Cricket को क्या नुकसान होगा?
पाकिस्तान की इस हरकत के बाद ICC भी बड़ा एक्शन ले सकती है, जैसे बाइलेटरल सीरीज पर रोक, एशिया कप में हिस्सा ना लेने देना, या पीएसएल के लिए विदेशी खिलाड़ियों के NOC रोकना। इसके साथ-साथ पाकिस्तान को किसी भी टूर्नामेंट की मेजबानी से दूर भी रखा जा सकता है।
