इस फल की डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है क्योकि लोग इस फल को खाना बहुत पसंद करते है। तो चलिए जानते है कौन सा फल है।
पूरे साल में सिर्फ 2 महीने आता है ये फल
खरबूजे की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती में अच्छी उपज के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग करना चाहिए। आज हम आपको खरबूजे की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है इस किस्म की डिमांड बाजार में बहुत होती है। इसका गूदा हल्के रंग का मोटा, रसदार और खाने में लाजवाब होता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है खरबूजे की हरा मधु किस्म की खेती की ये खरबूजे की एक लोकप्रिय किस्म है जो अच्छा उत्पादन और स्वाद प्रदान करती है।

कैसे करें खेती
अगर आप खरबूजे की हरा मधु किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। खरबूजे की हरा मधु किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी हल्की से भारी मिट्टी उपयुक्त होती है अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का pH मान 6.6 से 7.0 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और बीजों को 2-3 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए पौधों के बीच 4-6 फीट की दूरी होनी चाहिए। बुवाई के बाद खरबूजे की हरा मधु किस्म की फसल करीब 70 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप खरबूजे की हरा मधु किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में खरबूजे की हरा मधु किस्म की खेती करने से करीब 140 क्विंटल तक की उपज मिलती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये खरबूजे की एक उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।