प्याज की खेती तो कई किसान करते हैं लेकिन आज इस लेख के जरिये आपको प्याज के बीजों की खेती करने वाले किसान की सफलता की जानकारी देते हैं-
प्याज के बीज की खेती में मुनाफा
प्याज की खेती में किसानों को मुनाफा तो है ही क्योंकि साल भर प्याज की डिमांड बनी ही रहती है। लेकिन प्याज के कंद के अलावा किसान प्याज के बीज की भी बिक्री करके अच्छे कमाई कर सकते हैं। जी हां जैसे कि आज बात कर रहे हैं प्याज की खेती करने वाले किसान मोतीराम धोडमिशे की जो की सोलापुर के निवासी हैं, और करीब 8 साल से प्याज के बीज की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं। वह 12 कट्ठा की जमीन से वह दो से तीन लाख का मुनाफा ले लेते हैं। जो की अन्य किसान एक एकड़ की जमीन से ले पाते हैं।
यानी कि किसान को कम जमीन से प्याज के बीजों से ज्यादा मुनाफा होता है, तो चलिए आपको बताते हैं कि प्याज के बीजों की बिक्री किसान करते हैं तो उन्हें कितनी लागत आती है कौन-सी वेराइटी लगाते हैं।
प्याज के बीज की वैरायटी
प्याज के बीजों की कुछ ऐसी वैरायटी है जो अधिक डिमांड में रहती है। किसान को उसकी कीमत भी ज्यादा मिलती है। जिसमें किसानों को बढ़िया गुणवत्ता वाले प्याज के कंद भी लगाने पड़ते हैं। अगर प्याज के बीज अच्छे होंगे तो किसानों को उत्पादन अधिक मिलेगा। किसान बताते हैं कि वह पंचगंगा एक्सपोर्ट रेड नाम के बीज लगाते हैं और इस बीज से किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है।
जिससे ग्राहक उनके बीजों की अच्छी कीमत भी देते हैं। जिसमें किसान ने बताया कि सोलापुर के कृषि उपज बाजार समिति में इस प्याज की बढ़िया कीमत मिल जाती है। जिससे किसान का मन इस खेती में लगातार लगा हुआ है और अन्य किसानों को भी इनसे प्रेरणा मिल रही है।

प्याज की खेती में लागत
खेती में किसानों को कई तरह की लागत बैठती है। जिसमें प्याज की खेती की बात करें तो उन्हें बढ़िया गुणवत्ता वाले कंद की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा खेती की तैयारी और एक लंबा समय। प्याज के बीज की खेती, रबी की फ़सल के तौर पर की किसान करते है। बताया जाता है कि बीजों की बुआई अक्टूबर के अंत तक कर देते है। जिसमें किसान बताते हैं कि सर्दियों में रोपाई के लिए नवंबर से दिसंबर का महीना बढ़िया होता है और गर्मी की शुरुआती यानी कि मार्च अप्रैल में बीज निकल आते हैं। फसल को रोग-बीमारी से बचाने के लिए बीजों को फ़फूंदनाशक दवा से उपचारित करें।
फिर तुरंत मार्च में ही किसान अच्छे कीमतों पर बीज की बिक्री कर देते हैं। इस समय ₹2200 किलो प्याज के बीज उनके बिक रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी कहानी छाई हुई है। किसान बनाते हैं कि प्याज की खेती में लागत 22000 की बैठती है। लेकिन मुनाफा दो से तीन लाख का हो जाता है, जैसी कीमत मिल जाती है, उस हिसाब से।
यानी की 12 कट्ठा की जमीन से 3 लाख तक अगर कमाई पहुंच रही है तो किसान को प्याज के बीजों की बिक्री में ज्यादा फायदा हो रहा है। आपको बता दे की प्याज के बीज का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ दवा बनाने और प्याज की खेती करने के लिए भी की जाती है। प्याज की फसल में जब फूल लगते हैं और वह फूल सूख जाते हैं तो उन्हें झाड़कर बीज लेते हैं। प्याज के फूल गुच्छो में बेहद सुंदर आते हैं। पहले यह सफेद रंग के होते हैं, जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।