Investment in post office : अगर आप भी निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब सिर्फ 333 रुपये रोजाना निवेश (Investment Tips) करके आप धनवान बन सकते हैं। इस स्कीम के तहत निवेश करना एफडी से भी बेहतर है। आइए जानते हैं निवेश की इस योजना के बारे में।
पोस्ट ऑफिस के द्वारा रोजना कई शानदार निवेश की स्कीम को लॉन्च किया जाता है। बता दें कि अब कंपनी ने एक और शानदार निवेश स्कीम को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम (RD Scheme) तहत आप सिर्फ 333 रुपये के रोजाना निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
जानिये क्या है पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम
पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD) स्कीम एक सरकारी सेविंग स्कीम है, जिसमें आप हर महीने तय रकम को जमा करा सकते हैं। इस स्कीम की सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसमें पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, ब्याज की गारंटी भी सरकार के द्वारा ही दी जाती है। कम इनकम वाले लोग भी इस स्कीम (Post Office RD Scheme) के तहत आराम से निवेश कर सकते हैं यानी की ये स्कीम उन लोगों के लिए परफैक्ट है जो बिना रिस्क लिये पैरा कमाना चाहता है।
जानिये आरडी में कितना मिलता है ब्याज
इस समय पोस्ट ऑफिस आरडी पर सरकार की ओर से 6.7 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज ऑफर किया जाता है। इसका अकाउंट सिर्फ 100 रुपए से शुरू किया जा सकता है, मैच्योरिटी पीरियड (RD Scheme maturity period) 5 साल का होता है, आप चाहें तो इसे और 5 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है।
आरडी अकाउंट की ये है एलिजिबिलिटी
आरडी अकाउंट खुलवाने के लिए खाताधारक की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होने चाहिए।
सिंगल अकाउंट या जॉइंट अकाउंट (RD Account Eligibility) खुलवाया जा सकता है।
इसके साथ ही में बच्चों के नाम पर भी RD खुलवा सकते हैं।
जानिये कैसे बनाये आरडी से मोटा पैसा
इस स्कीम में हर दिन 333 रुपए बचाने से महीने की सेविंग लगभग 10,000 रुपए की होगी। निवेश की अवधि 10 साल है। 5 साल में कुल जमा रकम 6 लाख रुपए तय की गई है। इस पर आपको ब्याज (RD Intrest Rate) लगभग 1,13,659 रुपए मिल जाएगा। इस हिसाब से आपका कुल फंड 7,13,659 रुपए तक का हो जाएगा। अगर आप अपना निवेश 5 साल और बढ़ाकर 10 साल कर दें, तो निवेश की कुल रकम 12 लाख रुपए (RD Investment) तक हो सकता है। इसमें कुल ब्याज 5,08,546 रुपए होंगे और कुल रकम 17,08,546 रुपए तक की हो जाएगी। यानी की आपने जो 5 लाख से ज्यादा कमाए, वो सिर्फ ब्याज से हैं।
RD पर लें सकते हैं लोन
इस स्कीम की एक और बड़ी खासियत होती है कि इसमें लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। अकाउंट 1 साल पुराना होने पर जमा रकम का 50 प्रतिशत तक लोन (Loan Through RD) मिल सकता है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि ब्याज दर सिर्फ 2 प्रतिशत ज्यादा होती है। मतलब जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की टेंशन नहीं होती है।
जानिये क्या मेच्योरिटी से पहले किया जा सकता है क्लेम
इस स्कीम में समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं, हालांकि इसके लिए कुछ नियम बनाये गए है। 3 साल के बाद अकाउंट बंद करने का ऑप्शन मिल जाता है। इसके अलावा अकाउंट होल्डर (RD account holder) की मृत्यु होने पर नॉमिनी पैसा क्लेम कर सकता है या निवेश जारी रख सकता है।
