Sallery Related Questions : अक्सर लोग एक दूसरे से उनकी सैलरी के बारे में पूछते रहते हैं। कई लोग सैलरी बताना सही नहीं मानते और उसे कम ज्यादा बता देते हैं। चलिए खबर में आपको बताते हैं कि कोई आपसे आपकी सैलरी पूछे तो आपको क्या उत्तर देना चाहिए।
Salary related answers) कई लोग अपनी सैलरी किसी को भी बताना पसंद नहीं करते, वहीं कई लोग एक दूसरे की सैलरी जानने के काफी ज्यादा इच्छुक होते है। कई बार जब सामने वाला पूछता है कि आपकी सैलरी कितनी है तो ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता की इसे सैलरी कितनी बताए? एक दूसरे को अपनी सैलरी बताना एक काफी ज्यादा ऑक्वर्ड मोमेंट (awkward moment in life) होता है। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं उस जवाब के बारे में जिसके सहारे आप सैलरी वाले सवाल का आसानी से जवाब दे देंगे।
एक दूसरे से सैलरी पूछनें के पीछे का कारण
एक दूसरे से सैलरी पूछनें के पीछे अक्सर तीन ही कारण होते हैं- एक तो वह खुद से तुलना करते हैं कि आप कितना कमा रहे है और वह खुद कितना कमा रहे हैं, दूसरा वह आपकी सैलरी से आपकी सामाजिक स्थितियों को जानने की कोशिश करते रहते हैं और तीसरी वजह की बात की जाए तो वह है आपके कैरियर मार्गदर्शन (Career Guidance) को लेकर। हर किसी को अपनी सैलरी बताना जरूरी भी नहीं होता है।
सलाहकारों ने दी राय
सलाहकार विकास दिव्यकीर्ति ने सैलेरी (Salary Tips) बताने को लेकर अपनी राय दी है और इससे जुड़ा एक स्मार्ट जवाब तैयार किया है। विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार सैलेरी के पैकेज के आधार पर आपका जवाब होना चाहिए। अगर सैलेरी ज्यादा या कम है तो क्या जवाब दें। चलिए गहराई से जानें।
अगर आपकी सैलरी बहुत ज्यादा है तो…
अगर आप सच में इतना कमा रहे है कि हर कोई इसके बारे में सुनकर हैरान (Salary Tips In Hindi) रह जाएं तो आप इसे खुले तौर पर बता सकते हैं, इससे आपकी प्रोफेशनल वैल्यू भी बढ़ जाएगी और लोगों की नजरों में आप एक सफल इंसान बन जाएंगे।
अगर आपकी सैलरी कम है तो…
अगर आपकी सैलरी ज्यादा नही है तो आप सीधा सैलरी बताने की बजाय पैकेज बता सकते है। इसमें आपकी CTC, बोनस, अन्य बेनिफिट्स और ग्रोथ पोटेंशियल सब इसमें समाहित हो जाएगा और लोगों की नजरों में आपकी छवि बरकरार रह जाएगी।
डिप्लोमैटिक जवाब कैसे दे?
अगर आप हर किसी को अपनी सही सैलरी नहीं बताना चाहते हैं तो इसके लिए भी एक बेहतरीन जवाब है। आप सामने वाले को यह भी कह सकते हैं कि मेरी सैलरी सम्मानजनक है या फिर कह दे की इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से मेरी सैलरी सही है। यह एक डिप्लोमेटिक जवाब है जिसे सामने वाले की नजरों में आपकी इज्जत बनी रह सकती है।
अगर सामने वाला तुलना करने की कोशिश करे तो?
सलाहकारों की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई आपको जज या कंपेयर करने के लिए आपसे सैलरी पूछे तो आप बेझिझक होकर अपनी सैलरी को बढ़ा चढ़ा कर बता सकते हैं।
खुद की सैलरी बताना लोग क्यों समझते हैं ऑक्वर्ड
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार पता चला है कि अगर किसी व्यक्ति की सैलरी ज्यादा (Salary Information) होती है तो वह लोगों को इसलिए बताने से डरता है ताकि लोग उसे ईर्ष्या न करने लगे, अगर किसी की सैलरी कम है तो वह इसलिए बताने से डरता है कि लोग उसे असफल न समझने लगे।
क्या होनी चाहिए सही रणनीति
हर किसी को अपनी सैलरी की जानकारी (smart answer on salary) देने की कोई एक सही नीति नहीं है। सही रणनीति की बात करे तो उसके लिए आपको सामनें वाली की मंशा समझनी होगी, रिश्ते और संदर्भ को देखतें हुए फिर अपने कम्फर्ट लेवल को देखना चाहिए। ध्यान रखें की आपकी छवि सिर्फ सैलरी से तय नहीं होती। स्मार्ट इंसान वही होता है जो सवाल का जवाब भी दे और अपनी इज्जत और कंट्रोल भी बनाए रखे।
