देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में आगामी दो दिन तक घना कोहरा को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी (IMD) के द्वारा चेतावनी जारी किया गया है। ऐसे मौसम 14 से 16 जनवरी 2025 कैसा रहेगा। देश के उत्तर और मध्य भाग में भी लोगों को अभी भीषण ठंड से राहत कि फिलहाल संभावना नहीं है।
मौसम 14 से 16 जनवरी 2025 अपडेट
Weather Update 14 to 16 January 2025 : देश के कई हिस्सों में एक नया पश्चिम विक्षोभ 14 जनवरी की रात से शुक्रिया होने वाला है। जिसके चलते आगामी 2 दिन तक लोगों को बारिश होने के साथ-साथ सर्दी का भी सामना करना पड़ेगा। बता दे उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में आगामी 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कमजोर होने के आसार हैं।
कौन कौन से राज्य 13 से 14 जनवरी 2025 को घना कोहरा
आज सोमवार यानी 13 जनवरी को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल मंगलवार यानी 14 जनवरी को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में घने कोहरे का असर बना रहेगा।
11 राज्यों में 14 से 16 जनवरी 2025 बारिश का अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय पंजाब के ऊपर बना हुआ है जिस कारण से 14 जनवरी की रात्रि के समय से एक बार फिर मौसम में चेंज दिखाई देगा। जो की 16 जनवरी तक एक्टिव रहेगा।
इसके कारण देश के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। वही पहाड़ी राज्यों में हिमपात भी देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के करीब एक चक्रवात विकसित होने के चलते केरल व तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट किया गया है।
बीते 24 घंटे के दौरान मौसम कैसा रहा
देश में बीते 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में घना कोहरा दिखाई दिया।
देश के पश्चिम बंगाल व उड़ीसा राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा दिखाई दिया। वहीं जम्मू कश्मीर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी बीच का अंतर कम रविवार को कड़ाके की ठंडा जारी रही। हरियाणा में पंजाब राज्य में कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है।
कहां कहां पर गिरेगा पारा
बता दें की मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर पश्चिम हुए मध्य भारत में आगामी 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है। वहीं इसके अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकता है। वहीं इसके अलावा अगर पश्चिम के बारे में बात किया जाए तो यहां पर आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक कमजोर होने की संभावना है।
वहीं इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की आसार हैं। देश के पूर्वी भारत में भी आगामी 48 घंटे के दौरान वहां के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत की संभावना है। जहां पर न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। लेकिन उसके बाद से 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक कमजोर होने के भी उम्मीद है।
देश के सभी राज्यों में आगे का मौसम कैसा रहेगा
13 जनवरी 2025 मौसम कैसा रहेगा
आज सोमवार को देश के हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान में कोल्ड डे जैसा स्थिति रहने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडीशा, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश के साथ ही पूरे पूर्वोत्तर में कोयले का अलर्ट है।
सभी राज्य में 14 जनवरी 2025 का मौसम कैसा रहेगा
कल 14 जनवरी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश व पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा का असर देखने को मिल सकता है। वहीं केरल व तमिलनाडु में बादल गरज – चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
सभी राज्य में 15 जनवरी 2025 का मौसम कैसा रहेगा
बुधवार 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में घना कोहरे का अलर्ट किया गया है वही राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल व तमिलनाडु में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।
सभी राज्य में 15 जनवरी 2025 का मौसम कैसा रहेगा
बुधवार 16 जनवरी को देश की हरियाणा पंजाब और पहाड़ी राज्यों में बारिश देखने को मिल सकता है लेकिन इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वही देश की उत्तर प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और असम में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।