Top 5 Electric Scooters : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल रही है। ऐसे में लोग पैसों की बचत करने के लिए इलेक्ट्रिन वाहनों (Electric Scooters News) की ओर रूख कर रहे हैं। हम आपको ऐसे कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि Electric Scooters में दमदार बैटरी ऑफर कर रही है। वहीं इन स्कूटरों पर 8 साल की गारंटी भी मिलती है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें हम आपको जिन स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, उनमें आपको सबसे दमदार बैटरी और लॉन्ग-टर्म गारंटी (Long-Term Guarantee Electric Scooters) वाले मॉडल चुनने का बेहतरीन मौका मिल जाता है। कुछ कंपनियां ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर रही हैं जिनमें बेहतरीन बैटरी पर करीब 8 साल तक की गारंटी मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक बिना झिझक रेंज और परफॉर्मेंस का आनंद ले सकते हैं।
अब नहीं होगी बैटरी की परेशानी
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा चिंता इसकी बैटरी की होती है। ऐसे में हाल के कुछ सालों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस, (TVS Electric Scooter) रिवर, एथर समेत अन्य कंपनियों ने बैटरी पर वॉरंटी की घोषणा की और यह 5 साल से होते हुए 8 साल तक कर दी है। हालांकि, सिंपल एनर्जी ने इंडस्ट्री में पहली बार लाइफटाइम वॉरंटी की पेशकश की है।
सिंपल एमर्जी के स्कूटर भी है जबरदस्त
प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली बेंगलुरु बेस्ड कंपनी सिंपल एमर्जी ने हाल ही में Simple One Gen 2 मॉडल्स लॉन्च कर दिया है और सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कंपनी ने इंडस्ट्री में पहली बार बैटरी और मोटर दोनों पर लाइफटाइम (Simple One Gen 2 Price) वॉरंटी की घोषणा कर दी है। इसकी वजह से ग्राहकों को तसल्ली मिली कि उन्हें अब बैटरी रिप्लेसमेंट में खर्च नहीं करना होगा। सिंपल एनर्जी की यह घोषणा उन ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प मिल रहा है। अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लंबे समय तक साथ रखना चाहते हैं।
टीवीएस और बजाज ने मचाया धमाल
भारतीय बाजार में टीवीएस और बजाज के बाद सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी एथन एनर्जी भी ग्राहकों की खुशी के लिए अपने एथर प्रोटेक्ट प्लान के तहत 8 साल या 80,000 किलोमीटर की बैटरी वॉरंटी उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि, यहां कंपनी 70 फीसदी स्टेट ऑफ हेल्थ (bajaj electric scooter) की गारंटी प्रदान कर रही है। इसका मतलब है कि बैटरी की क्षमता अगर 70 फीसदी से कम हुई तो उसे रिप्लेस किया जाएगा। एथर के स्कूटर की बिक्री में हालिया कुछ महीनों के दौरान जबरदस्त तेजी दिखी है और यह ग्राहकों के बीच इसकी स्वीकार्यता को अच्छी तरह दिखाती है।
ओला इलेक्ट्रिक ने किया है इतनी माइलेज का वादा
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की सबसे चर्चित कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भी देश में पहली बार 8 साल की बैटरी वॉरंटी ऑफर कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक अपने सभी मॉडल्स, यानी S1 Pro, S1 Air और S1 X पर 8 साल या 80,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड बैटरी वॉरंटी को प्रदान कराती है। हालांकि आप इसे बढ़ाकर 1.25 लाख किलोमीटर (Ola Electric Scooter Price) तक भी करवा सकते हैं और इसके लिए कुछ निश्चित राशि को देलर होता है। ऐसे में अगर बार बार बैटरी चैंज कराने के झंझट से आप परेशान हो गए हैं तो फिर ये कंपनी आपके लिए परफैक्ट हो सकती है।
रिवर इंडी स्कूटर उपलब्ध करा रहा है 8 साल की गारंटी
भारतीय बाजार में स्कूटर सेगमेंट के एसयूवी कहे जाने वाले रिवर इंडी स्कूटर पर कंपनी अब 8 साल या 80,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी को उपलब्ध करा दिया है। इस वॉरंटी में बैटरी और मोटर दोनों कवर होते हैं। हालांकि, 8 साल के प्लान (river indie scooter) के लिए ग्राहकों को कुछ राशि का भुगतान करना होता है। हालिया महीनों में रिवर के इस धांसू स्कूटर की बिक्री में अच्छी-खासी तेजी देखी गई है और ग्राहकों को ये स्कूटर काफी पसंद आ रहा है।
लेक्ट्रिक्स के स्कूटर की भी कर सकते हैं खरीदी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्राहकों को किफायती और अच्छे विकल्प उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। इस कंपनी का नाम लेक्ट्रिक्स है। कंपनी ने बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिये नया बेंचमार्क सेट किया है। हरियाणा के गुरुग्राम बेस्ड यह कंपनी (Lectrix electric scooters) अपने LXS 2.0 मॉडल पर लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी ऑफर करती है, हालांकि इसके साथ शर्त यह है कि आप अगर इसे सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ खरीदें। इस वॉरंटी में बैटरी खराब होने पर कंपनी उसे फ्री में रिप्लेस कर देगी।
