Delhi Metro Bharat Taxi : देशभर के यात्रियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब स्टेशन के बाहर से ही आपको टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। ऐसे में यात्रियों (Delhi Metro News) के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मेट्रो स्टेशन पर मिलने वाली इस सुविधा के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अब स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को टैक्सी की सुविधा (Taxi facilities) मिलने वाली है। इसकी वजह से उनकी यात्रा काफी ज्यादा आसान हो जाएगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत चुनिंदा स्टेशनों से की गई है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को अंतिम मील तक सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
सफर होगा सस्ता और आसान
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मेट्रो स्टेशन से घर तक या घर से ऑफिस तक की छोटी दूरी को आसान और सस्ता बनाने के लिए ‘भारत टैक्सी’(bharat taxi) सेवा शुरू कर दी गई है। इसके लिए DMRC ने सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के साथ साझेदारी की है।
जानिये क्या है ‘भारत टैक्सी’
भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी आधारित टैक्सी सेवा है, इसको 5 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च कर दिया था। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों (Update for Traveller) को वाजिब दामों पर पारदर्शी सेवा देना है। इसमें किराया पहले से तय होगा। इससे यात्रियों को किसी भी तरह के अतिरिक्त या छिपे हुए चार्ज से राहत मिलने वाली है।
ऐसे यात्री लें सकते हैं सुविधा का लाभ
इस सेवा के तहत बाइक टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और कैब-तीनों (Cab Facilities in Delhi) विकल्प उपलब्ध कराये जाने वाले हैं। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली-एनसीआर के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर शुरू किया गया है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, कश्मीरी गेट, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, बोटैनिकल गार्डन (Noida News), लाजपत नगर, वैशाली (गाजियाबाद), हौज खास, सिकंदरपुर, राजीव चौक और नोएडा सेक्टर-62 को शामिल किया गया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से वाहन बुक कर सकते हैं।
जानिये इस सेवा की क्या है खास बातें
भारत टैक्सी का ऐप (Android और iOS) दिल्ली मेट्रो के ‘DMRC Sarthi’ ऐप से कनेक्ट किया गया है। इसका मतलब है कि यात्री एक ही ऐप से मेट्रो टिकट और टैक्सी-दोनों की बुकिंग कर सकते हैं। ऐप के जरिए यात्री पहले ही किराया देख पाएंगे और अपने वाहन को लाइव ट्रैक भी कर सकते हैं। सहकारी मॉडल (Metro Project) पर आधारित होने की वजह से इस सेवा का मकसद बिना किसी छिपे चार्ज के भरोसेमंद और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है, इसकी वजह से यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे अपने घर के दरवाजे तक आसानी से पहुंच सकें।
