WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आठवां मैच 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स (MI vs UPW) के बीच नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है।
MI vs UPW Toss and Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आठवां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच 15 जनवरी को नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है। इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
ये ध्यान देने वाली बात है कि जहां मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरी है, वहीं दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स लगातार तीन हार झेलने के बाद डब्ल्यूपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के मकसद से खेल रही है।
नेट स्किवर-ब्रंट की हुई वापसी
डब्ल्यूपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में दो मैच खेलने के बाद, नेट साइवर-ब्रंट को मुंबई इंडियंस के तीसरे मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। अब, नेट साइवर-ब्रंट टीम में वापस आ गई हैं। टॉस के बाद अपनी वापसी की घोषणा करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हमने टीम में एक बदलाव किया है, नेट वापस आई हैं और हेले आज आराम कर रही हैं। कैरी अच्छे फॉर्म में हैं और बल्ले व गेंद दोनों से योगदान दे रही हैं, इसलिए वह खेलती रहेंगी।”
टॉस जीतने के बाद मेग लैनिंग का बयान
मेग लैनिंग ने टॉस के बाद कहा, “हम अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं, हमें लगता है कि यही टीम इस पिच पर और इन परिस्थितियों में हमें सबसे अच्छा मौका देगी। अभी तक हम पूरी तरह अपने प्लान पर नहीं चल पाए हैं, लेकिन आज हमारे पास फिर एक मौका है।”
जब उनसे नई टीम के बारे में सीख पर सवाल पूछा गया, तो लैनिंग ने कहा, “इस टीम में बहुत टैलेंट है। असली चैलेंज यह होता है कि सबको एक साथ जोड़कर खेलना, उनकी ताकतों को समझना और सही समय पर उनका इस्तेमाल करना। मेरे लिए भी यह सीखने वाला अनुभव रहा है और टीम के लिए भी। आज हमारे पास अपने खेल को और बेहतर करने का मौका है।”
MI vs UPW प्लेइंग इलेवन
- मुंबई इंडियंस: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजाना सजीवन, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
- यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायॉन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
