दानेदार खाद छिड़कने के लिए हाथों से मेहनत करने की जरूरत नहीं, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स आ गया है, जो फटाफट और बराबर मात्रा में खाद छिड़क देगा।
फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स कैसे काम करता है
जिस तरीके से किसान खेतों में तरल खाद का छिड़काव करते हैं, उसी तरह अब दानेदार खाद भी छिड़क सकते हैं। इसके लिए फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स की जरूरत होती है, जिसे आप नीचे लगी तस्वीर में देख सकते हैं। यह बॉक्स कई तरह के मिलते हैं, जिन्हें किसान अपने आगे की तरफ टांगकर चला सकते हैं। इसमें ऑन और ऑफ करने का बटन होता है।
इस बॉक्स के अंदर यूरिया जैसी दानेदार खाद भर दी जाती है। बटन ऑन करते ही खाद अपने आप बाहर निकलने लगती है और बराबर मात्रा में चारों तरफ गिरती है। इससे कम समय में अधिक क्षेत्र में खाद का छिड़काव किया जा सकता है। साथ ही कहीं कम या ज्यादा खाद नहीं गिरती। इसमें चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स के फायदे क्या हैं
फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स का इस्तेमाल करके किसान समय, मेहनत और खर्च तीनों की बचत कर सकते हैं। इसके उपयोग से खाद की बचत होती है, खाद की बर्बादी नहीं होती और कम समय में खेत में खाद का छिड़काव हो जाता है। इससे किसानों का काम आसान हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है।

फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स कितने में मिलेगा
फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स, जिसे ब्रॉडकास्ट स्प्रेडर भी कहा जाता है, एक कृषि और बागवानी उपकरण है। इससे दानेदार खाद, बीज और अन्य सूखी सामग्री खेत में छिड़की जा सकती है। अगर कीमत की बात करें, तो जो मशीन तस्वीर में दिखाई गई है, उसकी कीमत लगभग 4500 रुपये है। जिसे इंस्टाग्राम पर indianfarmer के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।
इसके आलावा आपको बता दे कि ज्यादा अच्छी क्षमता और बेहतर गुणवत्ता वाला ब्रॉडकास्ट बॉक्स करीब 8000 रुपये तक का आता है। यानी कंपनी, मशीन की क्षमता और प्रोडक्ट की गुणवत्ता के आधार पर इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।
