ये सब्जी की खेती 45 दिनों में बना देगी मालामाल, खाद का खर्चा भी बच जाएगा सिर्फ पानी पीता है ये पौधा सर्दियों में है खूब डिमांड, जाने सब्जी का नाम।
ये सब्जी की खेती बना देगी मालामाल
इस हरे पत्तेदार सब्जी की खेती बहुत फ़ायदेमदं और मुनाफे वाली साबित होती है क्योकि सर्दियों के मौसम में इसकी डिमांड बाजार में खूब अधिक बढ़ जाती है। इसकी खेती करने के लिए खाद की भी जरूरत नहीं पड़ती है क्योकि इसके पौधे को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत रहती है। इसकी खेती में खर्चा भी ज्यादा नहीं होता है और कम दिनों में पूरी हो जाती है इस सब्जी को लोग ठंड के मौसम में खाना बहुत पसंद करते है इसलिए इसकी बिक्री बहुत होती है हम बात कर रहे है बथुआ की खेती की तो चलिए जानते है इसकी खेती कैसे होती है।

बथुआ साग की खेती
अगर आप बथुआ साग की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती की पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बथुआ की बुआई के लिए ठंड का मौसम सबसे अच्छा होता है। बथुआ की खेती के लिए खेत की मिट्टी का पीएच मान 6 से 8 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी 3 बार जुताई करनी चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जा सकते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते है बुआई के बाद इसकी फसल करीब 45 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप बथुआ साग की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। क्योकि ये साग बाजार में बहुत डिमांडिंग होता है। बथुआ बाज़ार में 50 से 100 रूपए प्रति किलो तक बिकता है। एक एकड़ में बथुआ साग की खेती करने से करीब 1 लाख रूपए तक की कमाई हो सकती है। बथुआ साग की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है।