UP News :उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है। सैलरी में बढ़ोतरी एरियर के साथ आएगी। कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ जल्द ही सैलरी आने वाली है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले ले रही है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है।
यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के साथ होगी। कर्मचारियों की सैलरी में एरियर के साथ रुपया आएगा।
6 महीने बाद होने जा रहा संशोधन
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में 6 महीने बाद संशोधन होने जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) की ओर से अप्रैल में कर्मचारियों को संशोधित महंगाई भत्ता दिया गया था। 
जोकि 1 जनवरी 2025 से लागू हुआ है। उस समय सरकार की ओर से 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, जिससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% पर पहुंच गया है।
इस बार कितनी होगी बढ़ोतरी 
 
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी को लेकर जरूरी आंकड़े आ चुके हैं। कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जा रही है।
अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में नए आंकड़ों के अनुसार तीन प्रतिशत इजाफा (DA Hike) होने का अनुमान है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% पहुंच जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में भी तगड़ा इजाफा होगा।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी 
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना मिलती है। अगर इसमें 3% का इजाफा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा होगा।
पेंशनर्स को भी 270 रुपए प्रति महीने महंगाई राहत (DR) के रूप में बढ़े हुए मिलेंगे। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई के दौर में यह बढ़ोतरी बहुत मायने रखती है।
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike) उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर होगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50000 रुपये प्रति महीना है तो उसकी सैलरी में 2000 रुपये प्रति महीने का इजाफा होगा।
 
एरियर के साथ आएगी कर्मचारियों के खाते में सैलरी 
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा उत्तर प्रदेश की सरकार जल्द करने वाली है। उत्तर प्रदेश की सरकार (UP Govt Salary Hike) से पहले केंद्र की सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी।
केंद्र की सरकार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार तुरंत इसको लागू कर देगी। कर्मचारियों को जितनी देरी से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी मिलनी शुरू होगी, उतने ही महीना का एरियर भी दिया जाएगा।
8वें वेतन आयोग पर भी आया अपडेट
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) पर भी अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी।
सरकार की ओर से जल्द ही संदर्भ की शर्तों को नोटिफाई किया जा सकता है। जल्द ही वेतन आयोग का गठन भी किया जाएगा।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		