Rajasthan gold prices : सोने की कीमतें पिछले काफी दिनों से ही हाई लेवल पर चल रही है। इसके भाव में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज 14 सितंबर के दिन भी सोने की कीमतों में उछाल नजर आया है। राजस्थान में सोने के दामों में 33 फीसदी का इजाफा देखा गया है। आइए खबर में जानते है कि 10 ग्राम गोल्ड़ की कीमतें क्या हो गई है।
सोने और चांदी की कीमत अबकी बार एक दूसरे के साथ रेस लगाकर भागी हुई है। देख भले ही सोने की चमक सुनहरी हो लेकिन इस साल चांदी में पीछे नहीं है। वर्ष 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। जयपुर सराफा बाजार (jaipur bullion market) में भी सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव नजर आया है। आइए चेक करते हैं आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव।
बता दें कि बीतें कल को जयपुर सर्राफा बाजार (jaipur bullion market) में चांदी हाजिर 3400 रुपए चढ़कर 1,31,200 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। Comex पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.52 प्रतिशत चढ़कर 42.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जो पिछले 14 साल का सबसे हाई लेवल है। यह तेजी अमरीकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते आई है।
निवेशकों का मानना है कि दरों में कमी से सुरक्षित निवेश (safe investment) के तौर पर चांदी की डिमांड और बढ़ेगी। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों के लिए सेफ निवेश के अलावा इंडस्ट्रियल डिमांड भी चांदी की कीमतों (silver prices) को ऊपर धकेल रही है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रानिक्स जैसी इंडस्ट्रीज में चांदी की खपत (silver consumption) लगातार बढ़ रही है, जबकि सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रही। यही वजह है कि चांदी का बाजार (silver market) इस समय काफी तेज है।
सिल्वर का इकोनॉमी से कनेक्शन
चांदी का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (industrial production) में इस्तेमाल होता है। इसका मतलब है कि अगर इकोनॉमी मजबूत होगी, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी तो चांदी की डिमांड (demand for silver) भी बढ़ेगी। चांदी की डिमांड 1.2 अरब औंस तक पहुंच सकती है।
सेफ एसेट में पैसा लगाने को मजबूर हुए निवेशक
फिलहाल, बाजार में अंदाजा है कि 17 सितंबर को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक (Federal Reserve meeting) में 0.25 प्रतिशत ब्याज दर में कटौती लगभग तय है। करीब 93 प्रतिशत निवेशक इसकी उम्मीद कर रहे हैं। जबकि कुछ एक्सपर्ट आधा प्रतिशत कटौती की भी संभावना देख रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी निवेशकों को चांदी जैसे सुरक्षित एसेट में पैसा लगाने को मजबूर किया है
सोने की कीमतों में क्यो हो रहा इजाफा?
इन दिनों सोना इसलिए महंगा हो रहा हैं, क्योंकि डॉलर कमजोर हो गया है और आगे ब्याज दरें घटने की संभावना है। जब डॉलर नीचे जाता है तो निवेशक सुरक्षित जगह (investor safe haven) की तलाश में सोने में पैसा लगाते हैं। इसी वजह से इसकी मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा दुनिया भर के सेंट्रल बैंक (Central banks around the world) भी लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल रही है।
प्रमुख शहरों के भाव-रुपए प्रति 10 ग्राम- 14 सितंबर का सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 111,270 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,13,090 रुपए है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 11,128 रुपए प्रति ग्राम है, जबकि 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 1,11,280 रुपए है।
कोलकाता में आज, 14 सितंबर, 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 10,500 रुपए प्रति ग्राम है।
ये जरूरी बातें जान लीजिए
-साल 2025 में 39.2 प्रतिशत सोने में बढ़ोतरी
-साल 2025 में 33.2 प्रतिशत चांदी में बढ़ोतरी
सोने और चांदी ने ऐसे लगाई रेस (सोने की कीमत 10 रुपए प्रति ग्राम और चांदी की कीमत रुपए प्रति किलोग्राम)
-जनवरी में सोने की कीमत 81,300 और चांदी की कीमत 96,400
-मार्च में सोने की कीमत 85,900 और चांदी की कीमत 98,000
-जून में सोने की कीमत 96,840 और चांदी की कीमत 1,09,900
-आज को सोने की कीमत 111,270 रुपए और चांदी की कीमत 1,31,200
