रोहित शर्मा ने आईपीएल में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। वे विराट कोहली के बाद ऐसा मुकाम हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है।
Rohit Sharma historic feat: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बार फिर इतिहास रच दिया गया। इस मैच में भले ही टीम को बड़ा लक्ष्य मिला, लेकिन सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पर टिकी हुई थीं, जिन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
हालांकि रोहित शर्मा इस मुकाबले में लंबी पारी नहीं खेल सके और 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए, लेकिन इस छोटी सी पारी में ही उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो उन्हें आईपीएल इतिहास में एक बेहद खास क्लब में शामिल कर देता है। इस उपलब्धि के बाद रोहित का नाम अब विराट कोहली के साथ लिया जा रहा है।
Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6000 रन
आईपीएल के इतिहास में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जिन्होंने लंबे समय तक एक ही टीम का प्रतिनिधित्व किया हो और लगातार प्रदर्शन भी किया हो। रोहित शर्मा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए वर्षों तक अहम भूमिका निभाई है।
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में 19 रनों की पारी खेलते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के बाद एक ही टीम से खेलते हुए 6000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
एक टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइज़ी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 8840 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहुंच गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 6013 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं एमएस धोनी, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित
इस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रेयान रिकेल्टन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक अंदाज दिखाया और रनगति को बनाए रखा। लेकिन पारी के छठे ओवर में रोहित को खिंचाव की समस्या हुई, जिसके चलते उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने का फैसला लिया। उनकी यह चोट मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय भी बन सकती है।
