देश के नागरिको के हित के लिए सरकार काफी सारी योजना चला रही है। आज के समय में देश के करोडो नागरिक सरकार की तरफ से चल रही विभिन्न योजना का लाभ ले रहे है। इसके अलावा भी आये दिन सरकार कोई ना कोई नई योजना लेकर आती रहती है। इन दिनों सरकार लडकियों के लाभ के लिए एक योजना लेकर आई है। जिसमे लडकियों को सरकारी स्कूल कॉलेज में पढाने पर सरकार 1 लाख रूपये राशि प्रदान करेगी।
लाडो प्रोत्साहन योजना
सरकार ने लडकियों के लाभ के लिए जिस योजना की शरूआत की है उस योजना का नाम लाडो प्रोत्साहन योजना है। इसी योजना के तहत लडकियों को सरकार की तरफ से 1 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। दरअसल यह राशि लडकियों को सरकार की तरफ से कुछ किस्तों में प्रदान की जाएगी। जिसमे लड़की के जन्म से लेकर लडकी की पढ़ाई पूर्ण होने तक किस्तों में राशि दी जाएगी। जो कुल राशि 1 लाख रूपये होगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- भामाशाह कार्ड/जन आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर तथा इमैल आईडी
सरकार द्वारा लाड़ो प्रोत्साहन योजना में सभी लाभार्थी बालिकाओं को राशि का लाभ निश्चित नियमों के आधार पर दिया जाता है। सरकार द्वारा बालिकाओं को दी जाने वाली राशि की जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।
Lado Protsahan Yojana Benefits
| कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | 6000 रुपए |
| कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर | 8000 रुपए |
| कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर | 10,000 रुपए |
| कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर | 12,000 रुपए |
| कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर | 14,000 रुपए |
| व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में | 50,000 रुपए |
| 21 वर्ष की उम्र होने पर | 1,00 ,000 रुपए |
आवेदन प्रक्रिया
सरकार द्वारा सभी राज्यो के लिए अलग से पोर्टल लॉन्च किए गए है। आप सभी अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते है। इस योजना में आप अपने नजदीकी ई-मित्र या जन सेवा केंद्र की सहायता से आसानी से आवेदन कर सकते है।
