Senior Citizen : हर इंसान को बढ़ती हुइ उम्र के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चिंता होने लगती है। वहीं, इसके चलते परिवार के बीच इनके इलाज में लगने वाले पैसे को लेकर भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में अब बुजुर्गों के इलाज के लिए सरकार की ओर से तोहफा दिया जा रहा है, जिससे उनके इलाज में लगने वाले पैसे को लेकर उनके परिवार की चिंता दूर हो सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक पहल की गई है जिसका नाम है वय वंदना। केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही वय वंदना पहल के अनुसार अब बीमार बुजुर्गों को मुफ्त में इलाज मिल सकेगा। ऐसे में सरकार की यह योजना बुजुर्गों के लिए काफी राहत भरी है।
वर्तमान की केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार की ओर से बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को विस्तार देने के लिए सरकार की ओर से आयुष्मान वय वंदना कार्ड को शुरू किया जा रहा है।
सरकार की इस नई योजना (New Scheme) के चलते अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक मुफ्त इलाज करा सकेंगे। ऐसे में आय को भी इसके पैमाने से बाहर रखा गया है। इस योजना के तहत किसी भी आय के बुजुर्ग अपना फ्री इलाज करा पाएंगे। एक ओर जहां महंगाई बढ़ रही है। वहीं, दूसरी ओर बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्च भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे में सरकार की यह पहल काफी सारे परिवारों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है।
जानें क्या है वय वंदना कार्ड
वय वंदना कार्ड (Vandana Card) सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य में लगने वाले खर्च को कम करने के लिए है। देशभर में जो भी सरकारी व निजी अस्पताल के पैनल वाले अस्पताल है उन सभी में यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देगा। इस कार्ड के अनुसार हर परिवार साल भर में 5 लाख रुपये तक का खर्च कवर कर सकता है।
वहीं, अगर इन पैसों के लागू होने की बात करें तो यह धन राशि सेकेंडरी और टर्शियरी केयर मतलब गंभीर बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती होने पर प्रयोग की जा सकेगी। इस कार्ड के लिए केवल उम्र को ही आधार बनाया गया है। वहीं, आय को इसके नियम कायदों से बाहर रखा गया है।
जानें किन्हें मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई इस स्कीम का फायदा 70 साल या उससे अधिक आयु के सभी भारतीय वरिष्ठ नागरिक ले सकते हैं। ऐसे में सामाजिक व आय की स्थिति इसके लिए कोई पैमान नहीं है। वहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है। राज्य सरकारों की ओर से इस योजना के लिए पात्रों को सुविधाएं देने के लिए नामांकन केंद्रों पर आवेदन किए जा रहे हैं। सभी राज्य सरकारें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी पात्रों को सुविधाएं दे रही हैं। वहीं, अपना कार्ड बनवाने के बाद कार्ड धारक अस्पताल में जाकर डायरेक्ट कैशलेस सुविधा का फायदा ले सकते हैं।
जानें कौन-कौन सी चीजें होंगी कवर
सरकार की ओर से दी जा रही वय वंदना स्कीम के तहत पैनल के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती, सर्जरी, जांच, दवाइयां और भर्ती से पहले व बाद के इलाज का सारा खर्च कवर किया जाएगा। ऐसे में अब लोगों को घर में रह रहे बुजुर्ग के बीमार होने पर लगने वाले अस्पताल के खर्च की चिंता नहीं रहेगी।
हालांकि यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि इस योजना के तहत सामान्य ओपीडी सेवाएं और कुछ विशेष उपचार को एड नहीं किया गया है। ऐसे में अगर आप इसके लिए पंजीकरण करा रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें ताकि इसका लाभ लेते समय किसी तरह की कोई परेशानी न हो। वहीं, केवल पैनल में शामिल सभी अस्पतालों में यह सुविधा पीड़ितों को मिल सकेगी।
वर्तमान में जिस हिसाब से लोगों के खर्च बढ़ रहे हैं ऐसे में यह कार्ड बुजुर्गों के इलाज के लिए काफी कारगर साबित होगा। ऐसे में इस कार्ड से कई परिवारों की बचत सेफ रहेगी और बीमारी के समय उन पर किसी तरह का भार नहीं पड़ेगा। सरकार की ओर से दी जा रही यह स्कीम न केवल बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देगी बल्कि इससे उन्हें एक सुरक्षित व सम्मानजन जीवन भी मिलेगा।
