Gold Rate :दिवाली के बाद सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में इस गिरावट ने विदेश से देश तक बवाल मचाया हुआ है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने के दाम (Gold Rate) क्या चल रहे हैं।
दिवाली के बाद से सोने-चांदी के दामों में कमी देखी जा रही है। यूरोप से लेकर ब्रिटेन और न्यूयॉर्क अैर मुंबई तक में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अभी आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने के भाव
न्यूयॉर्क, लंदन, यूरोप से लेकर मुंबई तक दोनों कीमती मेटल्स की प्राइस में गिरावट देखी जा रही है। बड़ी बात यह है कि बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतें (Gold Rate on MCX) अपने पीक पर थी। उसके बाद से सोना-चांदी काफी सस्ता हुआ है।
ऐसा ही सिलसिला बीते दिनों भी देखने को मिल रहा है। देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना (Gold on Multi Commodity Exchange) 650 रुपए से ज्यादा गिरा है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 2000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
क्यों आई सोने में गिरावट
जानकारों का कहना है कि इस समय में टेरिफ टेंशन में कमी दिख रही है। जहां भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर पॉजिटिव माहौल देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच भी वार्तालाप चल रही है। इसके साथ ही जियो पॉलिटिकल टेंशन (Geopolitical tension) में भी कमी आई है, जिसका प्रभाव कीमतों में दिख रहा है। वहीं सेफ हैवन और फेस्टिव डिमांड की कमी के चलते भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 
सोने की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने (Gold Rate On MCX) की कीमतें गिरी है। आंकड़ों के मुताबिक सोने की कीमत 641 रुपए गिरी है, जिसके साथ इसके भाव 1,23,463 रुपए पर आ गए थे जो दिन का लोअर लेवल है।
वहीं, सुबह के समय में सोना 378 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,726 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। वैसे सुबह सोना 1,23,587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं एक दिन पहले सोना 1,24,104 रुपए पर बंद हुआ था।
चांदी के लेटेस्ट रेट
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के रेट (Silver Rate On MCX) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमतों में कारोबारी सेशन के दौरान चांदी की कीमत 2,012 रुपए प्रति किलोग्राम गिरी है और कीमतें 1,46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
वैसे आज 25 अक्टूबर को चांदी 1,46,501 रुपए पर खुला है और एक दिन पहले चांदी के रेट (Chandi ke rate) 1,48,512 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, आज चांदी 1,400 रुपए की गिरावट के साथ 1,47,112 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
विदेशी बाजार में सोने-चांदी के दाम
बता दें कि न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर (Gold futures on the Comex market) में 16.50 डॉलर की गिरावट आई है, जिसके साथ इसका भाव 4,129.10 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में गोल्ड स्पॉट की कीमतों में 10.22 डॉलर की गिरावट आई है, जिसके साथ गोल्ड स्पॉट की कीमतें 4,116.06 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में गोल्ड स्पॉट की कीमतों
वहीं, यूरोपीय बाजार में गोल्ड स्पॉट की कीमतों (gold spot prices) में तकरीबन 7 यूरो की गिरावट है और कीमतें 3,544.94 यूरो प्रति ओंस पर आ रही हैं। ब्रिटिश मार्केट में गोल्ड स्पॉट की कीमतों में तकरीबन 8 पाउंड की गिरावट आई हैं और दाम 3,088.63 पाउंड प्रति ओंस पर आ गया है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सिल्वर फ्यूचर में तकरीबन 1 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके साथ 48.27 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रहा है।
न्यूयॉर्क में सिल्वर स्पॉट के दाम
इसके साथ ही न्यूयॉर्क में सिल्वर स्पॉट के दाम (Silver spot prices in New York) में तकरीबन 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.63 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा हैं। यूरोपीय बाजार में सिल्वर स्पॉट के दाम की बात करें तो इसमे 0.45 प्रतिशत की गिरावट आई है, जसके बाद इसकी कीमतें 41.89 यूरो प्रति ओंस पर आ गई है। ब्रिटिश मार्केट में सिल्वर स्पॉट के दाम में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई हैं और दाम 36.50 पाउंड प्रति ओंस पर पहुंच गए हैं।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		