जैसे की आप सब जानते ही है की विवाह प्रमाण पत्र शादी का एक प्रमाण होता है की जो दर्शाता है की आपकी शादी क़ानूनी तौर पर हो रखी है। जो आपके लिए आगे चलकर काफी मददगार साबित होता है। मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र (Maharashtra Marriage Certificate online registration) लिए महाराष्ट्र सरकार ने महा ऑनलाइन वेबसाइट जारी की है।
आपने अगर अभी तक विवाह प्रमाण पत्र के लिए महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण नहीं किया है तो आप इसके लिए घर बैठे भी आवेदन कर सकते है। यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते तो आप अपने निकटतम नगर पालिका या नगर निगम कार्यालय में जाकर आवेदन Maharashtra marriage certificate application Form PDF भर सकते है।
मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र
Maharashtra Marriage Certificate online registration के लिए लड़के की आयु 21 से कम नहीं होनी चाहिए और लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी होनी चाहिए। महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र दो अधिनियम हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 और विशेष विवाह अधिनियम 1954 एक्ट के अधीन है।
आपको बता बता दे यदि आप विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाते है तो आपको इसके लिए जुर्माना हो सकता है और आपको अन्य दस्तावेज को लेकर भी परेशानी हो सकती है।
आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की किस प्रकार आप ऑनलाइन घर में बैठे-बैठे महाराष्ट्र ऑनलाइन (Maharashtra Vivah Panjikaran Online) वेबसाइट में अपना महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Maharashtra Marriage Certificate online registration
आर्टिकल | महाराष्ट्र ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र |
लाभ | विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से आप और दस्तावेज भी बना सकते है |
उद्देश्य | बाल विवाह को रोकना और महिलाओं को उनके अधिकार देना |
आवेदन मोड़ | ऑफलाइन / ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | aaplesarkar.mahaonline.gov.in |
विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता
विवाह प्रमाण पत्र बनने के बाद आप निम्न दस्तावेज भी बना सकते है –
- पासपोर्ट
- महिला अपना नाम अन्य दस्तावेजों में बदल सकती है
- बैंक अकाउंट में ज्वाइंट खाता खोलने के समय
- वीजा के लिए
- यदि पति किसी अन्य देश का है तो उस देश की नागरिकता प्राप्त करना
- किसी स्थिति में पति से एलिमनी प्राप्त करना।
- पति की मृत्यु के बाद पत्नी को सारे अधिकारों की सामाजिक सुरक्षा
- इस दस्तावेज के आधार पर पत्नी अपने अधिकार को प्राप्त कर सकती है।
मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आपको इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- शादी के समय की फोटो
- वर वधु की पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र- आयु प्रमाण पत्र के लिए आप अपना जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सिरफिकेट, और पासपोर्ट भी दे सकते है।
- विधवा के लिए प्रमाण पत्र – पति या पत्नी के लिए प्रमाण पत्र
- तलाक सुधा के लिए – आपको अपने तलाक प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी
- शादी के समय मौजूद 2 गवाह और उनकी पूरी जानकारी ( ताकि कुछ भी घटित होने पर गवाहों को प्रस्तुत किया जाये। )
मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र के लिए ऑफलाइन आवेदन
यदि आप विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप इसके लिए अपने नगर पालिका के कार्यालय में जाएँ। वहां से आपको विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा। उसके बाद आप आवेदन फॉर्म को भर ले और मांगे गए दस्तावेज निर्धारित रूप से संलग्न कर ले। और कार्यालय में आप अपने साथ 2 गवाहों को भी अपने साथ ले जाये आवेदन फॉर्म में गवाहों की भी जानकारी दर्ज करे और उनके हस्ताक्षर कर ले।
इसके बाद आपको फोटो लगानी होगी और आप आवेदन फॉर्म को कार्यालय में ही जमा कर दे। और इसके लिए आपको 100 रूपये का शुल्क (मैरिज रजिस्ट्रेशन फीस ) देना होगा। आप गवाह के तौर पर उन पंडित को भी ले जा सकते है जिन्होंने आपकी शादी कराई थी। महाराष्ट्र आवेदन फॉर्म जमा करने के कुछ दिन बाद आपका मैरिज सर्टिफिकेट आपको प्राप्त हो जायेगा।
उम्मीदवार ध्यान दे यदि आपकी जन्मतिथि के हिसाब से यदि शादी के दिन तक लड़की 18 वर्ष की नहीं होती या लड़के 21 वर्ष के पूरे नहीं होते तो इस स्थिति में कर्मचारी आगे अधिकारी को इसकी शिकायत करेगा। और आपको इसके लिए दण्डित किया जायेगा।
महाराष्ट्र विवाह पंजीकरण के उद्देश्य
जैसे की आप सब जानते ही है की भारत एक जनसंख्या आबादी वाला बहुत बड़ा देश है। जिसमे विभिन्न संस्कृति के लोग निवास करते है। लेकिन देश में कानून सबके लिए एक जैसा है सबको उन कानूनों का पालन करना होता है। और यदि जो नियमो का पालन नहीं करता उन्हें इसके लिए सजा दी जाती है।
उसी प्रकार शादी के बाद विवाह प्रमाण पत्र भी बहुत जरुरी है। जिसमे कानूनी रूप से आपकी शादी पूर्ण मानी जाएगी। विवाह प्रमाण पत्र का यही उद्देश्य है की देश में जितने भी बाल विवाह होते है उन्हें रोका जाये और दण्डित किया जाये। शादी के बाद यदि किसी के पति के साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो विवाह प्रमाण पत्र के जरिये अपने अधिकार से अपने ससुराल में रह सकती है।
महाराष्ट्र मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे ?
यदि आप भी अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है आज हम अपने लेख में आपको बताने वाले है की आप किस प्रकार घर बैठे ही मैरिज रजिस्ट्रेशन में आवेदन कर सकते है।
इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर में नहीं जाना होगा और आपके धन व् समय दोनों की बचत होगी। हम आपको नीचे प्रक्रिया बता रहे है आप हमारे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आप महाऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.in पर जाएँ।
![विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र [विवाह नोंदणी] Maharashtra Marriage Certificate online registration 4 mharashtra-marrige-certificate](https://hindi.nvshq.org/wp-content/uploads/2020/05/mharashtra-marrige-certificate.png)
- आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा आपको न्यू यूजर पर क्लिक करना होगा।
![विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र [विवाह नोंदणी] Maharashtra Marriage Certificate online registration 5 महाराष्ट्र- मैरिज -सर्टिफिकेट](https://hindi.nvshq.org/wp-content/uploads/2020/05/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9C-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%9F.png)
- न्यू यूजर आईडी पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुल जायेगा।
![विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र [विवाह नोंदणी] Maharashtra Marriage Certificate online registration 6 mharashtra-vivah-parman-ptr](https://hindi.nvshq.org/wp-content/uploads/2020/05/mharashtra-vivah-parman-ptr.png)
- यदि आप विकल्प 1 पर क्लिक करते है तो उसी के नीचे एक फॉर्म खुल जायेगा। जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर और यूजर आईडी का वेरिफिकेशन करना होगा।
![विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र [विवाह नोंदणी] Maharashtra Marriage Certificate online registration 7 mharashtra-marrige-rgistration](https://hindi.nvshq.org/wp-content/uploads/2020/05/mharashtra-marrige-rgidtration-1024x348.png.webp)
- आपको अपना जिला, यूजर नेम और 10 अंको का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया है उस पर एक ओटीपी आएगा आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड और दस्तावेजों को पंजीकृत करना होगा। तब आपको अंत में पासवर्ड और लॉगिन आईडी प्राप्त होगी।
- इसके बाद आप होम पेज पर वापस आजाये। लॉगिन करने के लिए अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करे। और प्रोफाइल सेक्शन में जाकर मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करे।
- आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आपको फॉर्म में वर वधु के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी। और फिर ऑनलाइन ही फॉर्म को जमा कर दे। और कुछ दिन बाद आप अपने नजदीकी अधिकारी के कार्यालय से अपना विवाह प्रमाण पत्र ले सकते है।
मैरिज रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र ऑनलाइन आवेदन स्टेटस
यदि आप अपने Maharashtra Vivah Panjikaran Online आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते है तो आपको इसके लिए पहले पावती पर्ची चाहिए होगी जो की आवेदन सबमिट करने के बाद मिलती है, पावती पर्ची ले और निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर ही उपलब्ध “ऑनलाईन उपलब्ध असलेल्या नागरिक सेवा” में अपना विभाग चुनना है।
- फिर सेवा का नाम, प्रमाण पत्र का नाम चुने।
- उसके बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करे।
- आपके आवेदन की स्थिति आपके स्क्रीन पर होगी।
- इस तरह से नागरिक अपने मैरिज रजिस्ट्रेशन से संबंधी आवेदन स्थिति को ट्रैक कर सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते है।
अगर आप किसी अन्य राज्य जैसे की – उत्तरप्रदेश एवं मध्य प्रदेश के निवासी है और अगर आप भी विवाह पंजीकरण करना चाहते है तो यहाँ जानिए कैसे करें पंजीकरण।
Maharashtra Marriage Certificate online registration से जुड़े कुछ सवाल -जवाब
महाराष्ट्र ऑनलाइन विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
महाराष्ट्र ऑनलाइन विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट- https://aaplesarkar.mahaonline.gov.in है।
Maharashtra Marriage Certificate के लिए उम्मीदवार कैसे आवेदन कर सकते है ?
महाराष्ट्र विवाह पंजीकरण के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में आवेदन कर सकते है।
मै अन्य राज्य का निवासी हूँ लेकिन मै महाराष्ट्र में रहता हूँ क्या मै यहां से अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?
जिस क्षेत्र में आपका विवाह हुआ है आप उसी क्षेत्र में अपना विवाह प्रमाण पत्र बना सकते है।
मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना क्यों आवश्यक है ?
आज के दौर में विवाह होने के बाद सबसे आवश्यक है मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना किसी भी व्यक्ति की शादी को आज के समय में तभी वैध माना जायेगा जब उनके पास विवाह प्रमाण पत्र होगा यह कानूनी तौर पर बहुत आवश्यक दस्तावेज है।
विवाह पंजीकरण के क्या फायदे है ?
विवाह प्रमाण पत्र का प्रयोग नागरिक वैध दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते है इसके बहुत सारे फायदे है इससे बाल विवाह जैसे अपराधों में रोकथाम होगी किसी भी कार्य को करने के लिए एवं अपने अधिकारों को आसानी से नागरिक इस दस्तावेज के तहत प्राप्त कर सकते है।
महाराष्ट्र मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
महाराष्ट्र मैरीज सर्टिफिकेट के लिए हमने आपको लेख में आवेदन की पूरी प्रक्रिया साँझा की है आप प्रक्रिया को दोहरा कर आवेदन कर सकते है।
आपले सरकार महाऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
यदि आपको विवाह प्रमाण पत्र बनाने को लेकर कोई भी समस्या आ रही है या शिकायत है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर – 1800 120 8040
हमने आपको आर्टिकल के माध्यम से मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी है। यदि आपको महाराष्ट्र विवाह पंजीकरण के लिए कोई भी समस्या या जानकारी चाहिए तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मैसेज कर सकते है।