LSG:आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 5वें मैच में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच 1 अप्रैल को मैच खेला गया, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ को शिकस्त दी और पहला मैच अपने नाम किया. हालांकि लखनऊ सुपर जायंटस की हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) और कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच बहस देखने को मिली.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच इस वीडियो को तीखी बहस के रूप में पेश किया गया था. हालांकि अब एलएसजी (LSG) ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए असली सच दिखाया है.
लखनऊ सुपर जायंटस ने जारी किया पूरा वीडियो
संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद फैंस काफी गुस्से में नजर आए और एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका पर अपना गुस्सा निकाला है. अब लखनऊ सुपर जायंटस ने इस पुरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है. एलएसजी ने अब पूरा वीडियो जारी किया है, जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत हार के बाद हंस कर गले मिलते हैं.
इस दौरान गोयनका ऋषभ पंत का हौसला भी बढ़ाते हैं. फिर दोनों के बीच बातचीत होती है. एलएसजी (LSG) ने वीडियो जारी करते हुए कहा “जो कुछ आप देखते हैं वह सब सच नहीं होता, यहां मैच के बाद का बिना फिल्टर किया हुआ माहौल है, जब कैमरे बंद नहीं होते.”
