restriction on water brands : बीते कुछ समय में बोतल बंद पानी को लेकर खूब शिकायतें आ रही है। बोतल बंद पानी को लेकर लोगों के मन में हेल्थ संबंधि कन्सर्न रहते हैं। सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कुछ खास ब्रेंड्स (water brands ) पर सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार सेर जानते हैं कि किस ब्रांडस पर प्रतिबंध लगाया गया है।
सफर के दौरान या फिर कहीं भी दूर के सफर के लिए लोग अक्सर बोतल बंद पानी का यूज करते हैं, लेकिन अब बोतलबंद पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही है, जिसके चलते सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए कुछ ब्रेंड्स पर प्रतिबंध (Ban on bottled water brands) लगा दिया है। सरकार की ओर से यह फैसला लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
FSDA की आयुक्त ने जारी किए आदेश
FSDA की ओर से बोतल बंद पानी की 39 कंपनियों के खिलाफ कार्यवाई (Action against bottled water companies) की गई है और उनके बोतल बंद पानी की बिक्री और सप्लाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। FSDA की ओर से इस एक्शन ( action of FSDA) के बाद इन कंपनियों से जुड़े लोगों में बवाल मचा हुआ है। एफएसडीए की आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि टेस्टिंग सेम्पल में पानी पीने योग्य नहीं मिला है, जिसके चलते लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है।
किन पर लगाया बिक्री और सप्लाई पर प्रतिबंध
FSDA के पास मिनरल वाटर, पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर और गैर एल्कोहलिक पेय पदार्थ में गड़बड़ी को लेकर काफी शिकायतें आ रही थी, जिनके चलते FSDA ने शिकायतों पर कई जिलों में अभियान (FSDA launches campaign on complaints) चलाया था। टेस्टिंग में पाया गया कि इनमें कई ब्रांड का नाम शामिल है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें मैनपुरी के ग्लोबल ब्रांड, गोरखपुर के रिप्लायबल फ्रेश, बस्ती के कीवी, प्रयागराज के नीट एचटूओ ब्रांड, आजमगढ़ के ग्लासिया, चित्रकूट के क्वीन ब्रांड, गोंडा के सुपर फाइव स्टार ब्रांड पाए गए, जिनका पानी पीने योग्य नहीं है।
इसके साथ ही अंबेडकरनगर का एक्वा हेल्थ (Aqua Health of Ambedkar Nagar) , लखनऊ का वृष्टि ब्रांड, देवांश डेली एक्वा व हिलडिन, रामपुर का एक्वा ऐस, बाराबंकी का किंग मेन , गौतमबुद्धनगर का एक्वा बोट ब्रांड, ओएक्सवाई ब्रांड, फतेहपुर का चिल, लखनऊ का फिट ब्रांड, उन्नाव का फू-फू पुक, चंदौली का गुगली व एक्वा यूएसपर भी बिक्री और सप्लाई पर प्रतिंबंध लगाया गया है।
पानी के स्टाक का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश
आयुक्त की ओर से सभी बोतलबंद पानी की कंपनियों को अगले दो दिनों के अंदर बोतलबंद पानी के स्टाक का पूरा विवरण ( details of bottled water stock) मौजूद कराने का निर्देश जारी किया है। इस दौरान अधिकारियों को इनकीबिक्री और सप्लाई रुकवाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। जिन ब्रांडस के लिए ये निर्देश (Instructions for Brandus) दिए गए हैं। उनमे गोरखपुर के हेल्दी ऐरा, लखीमपुर के न्यू गंगा जल, रायबरेली के मि.जलज व आर्वा,शाहजहांपुर के फिनवेल, बस्ती के आरके एक्वा शोक, गोंडा के अमृत पियो वाराणसी के एक्वासिया व साईं नीर , प्रयागराज के रायल चैलेंज, बाराबंकी की ज्ञानवी फूडटेक फूड व एलएपी, व रिलैक्स, इटावा के निर्मल धारा व कैनियन एक्वा, लखनऊ के ओजीन, सिद्धार्थनगर के वेदिक व चंदौली के टीचर्स ब्रांड का नाम शामिल है।
