Mustard Price Update : बीते सप्ताह आरंभ सोमवार सुबह जयपुर सरसों कंडीशन के भाव 6475 रुपए प्रति क्विंटल के साथ खुला। वहीं शनिवार शाम के समय के दौरान जयपुर सरसों कंडीशन भाव 6550 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी 125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई। ऐसे में क्या 2025 में सरसों का भाव बढ़ेगा?, Sarso Teji Mandi Report 2025 अपडेट…
Sarso Teji Mandi Report 2025 | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
अंतराष्ट्रीय बाजार की मजबूती के समर्थन से सरसों काम्प्लेक्स में भी तेजी दिखी। मंडियों में सरसों के भाव इस सप्ताह 100 से 150 और मिल डीलीवरी भाव में 200 से 250 की बढ़त दर्ज की गई।
सोया तेल में तेजी के समर्थन से सरसों तेल की मांग में सुथार हुआ। जिसके चलते इसमें 3 से 4 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।
खल की घरेलू और निर्यात मांग कमजोर है लेकिन तेल तिलहन की तेजी से इसमें भी 30-40 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई।
पिछले सप्ताह के अंत में सरसों तेल का अंतर सोया तेल के साथ करीब 8 से 10 रुपए प्रति किलो का था। सोया तेल में अधिक तेजी के चलते इस सप्ताह यह अतर कम होकर 6 रुपए प्रति किलो रह गया।
सरसों तेल की मजबूती अन्य तेलों के सहारे बनी हई है। इसलिए इसके टीके रहने की संभावना कम है। जनवरी अंत तक सरसों तेल जो भी बढ़त देखने को मिले उसमे माल खाली करने की सलाह । नई फसल से पहले सरसों में तेजी मीलों को परेशानी में डाल सकती है।
नई फसल का प्रेशर
सरसों की ज्यादा में मंदी नहीं है। लेकिन नई फसल की आवक का प्रेशर इसको अगले महीने से निचे खीचेगा। जयपुर सरसों का ऊपर में 6850 के रेजिस्टेंस है जहा यह अस्थाई तेजी रुक सकती है।
वहीं नई फसल की आवक जब बढ़ेगी तो जयपुर सरसों के भाव फिर से फिसलकर 6000 रुपए की रेंज में आने की संभावना जहा खरीदारी का मौका समझना चाहिए।